HomeCrimeलड़की के परिवार को 10 लाख देगी दिल्ली सरकार, केजरीवाल ने कही...

लड़की के परिवार को 10 लाख देगी दिल्ली सरकार, केजरीवाल ने कही यह बात

दिल्ली के शाहाबाद इलाके में हुई लड़की की हत्या को लेकर हर कोई दुखी है। हत्या के मुख्य आरोपी साहिल को पकड़ा जा चुका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। साहिल को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। उसे दिल्ली पुलिस ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के पास गिरफ्तार किया था और मंगलवार को दिल्ली की रोहिणी अदालत में पेश किया गया था। घटना के 15 दिन पहले ही नाबालिग लड़की को मारने की साजिश रची गई थी।

केजरीवाल का बयान

शाहबाद हत्याकांड पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस घटना को दुखद बताया है। उन्होंने कहा कि ये बहुत दर्दनाक हादसा है और उसकी जितनी निंदा की जाए वो कम है। उन्होंने कहा कि आरोपी (साहिल) को कठोर से कठोर सजा दिलाने के लिए दिल्ली सरकार कोर्ट में बड़े से बड़ा वकील खड़ा करेगी। मृतका के परिजनों को 10 लाख रुपए का मुआवजा देंगे। उन्होंने कहा कि हम समग्र कानून व्यवस्था के बारे में चिंतित हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि दिल्ली की मंत्री आतिशी परिवार से मिलने जाएंगी।

येचुरी से मुलाकात

दरअसल, दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पार्टी के अन्य नेताओं और मंत्री के साथ CPI-M नेता सीताराम येचुरी से मुलाकात की थी। केंद्र के अध्यादेश को लेकर केजरीवाल विपक्षी दलों के नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। दिल्ली की सेवाओं के नियंत्रण पर केंद्र सरकार के अध्यादेश पर केजरीवाल ने कहा कि मैं आज CPI-M नेता सीताराम येचुरी से समर्थन मांगने आया और उन्होंने दिल्ली के लोगों के साथ खड़े होने का और हमें समर्थन देने का निर्णय किया है।

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.