HomeNationalधनबाद में अवैध कोयला खनन के दौरान बड़ा हादसा, 3 की मौत,...

धनबाद में अवैध कोयला खनन के दौरान बड़ा हादसा, 3 की मौत, कई घायल

जी, हां झारखंड के धनबाद जिले में शुक्रवार को अवैध खनन के दौरान कोयला खदान धंसने से एक बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है और उन्हें बचाने के लिए बचाव कार्य जारी है।

टनल में कोयला निकालने के लिए सैकड़ों लोग घुसे थे, इसी दौरान खदान की छत भरभराकर गिर गई। सूचना मिलने पर स्थानीय लोग खुदाई स्थल पर एकत्र हो गए और मलबे में दबे लोगों को निकालने में जुट गए। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है।

भगदड़ की वजह से तीन लोगों की मौत

एटीदेव प्रभा आउटसोर्सिंग कंपनी में कोयला का अवैध खनन किया जा रहा था, तभी छत का ऊपरी हिस्सा गिर गया और दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे यह हादसा हुआ। इस घटना से भगदड़ मच गई और भगदड़ की वजह से तीन लोगों की मौत हो गई। इस घटना में पांच लोगों को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस और सीआईएसएफ की टीमों ने जांच शुरू कर दी है। एसएसपी धनबाद संजीव कुमार ने कहा कि बीसीसीएल (भारत कोकिंग कोल लिमिटेड) की खुली खदान का हिस्सा ढह गया। एक शव बरामद कर लिया गया है। कई मौतों की पुष्टि की जा रही है। हम बीसीसीएल की रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.