खबर संसार किच्छा -दिलीप अरोरा किच्छा निकाय चुनाव परिणाम पर आया सुप्रीम फैसला जी हा किच्छा की जनता के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी सुप्रीम कोर्ट से आयी है जी हा आपको बताते चले की बीती 22 सितंबर को किच्छा और सिरौली कला के निकाय चुनाव सम्पन्न हुए थे जिसके बाद उसके परिणाम पर रोक लग गयी थी। जिस पर चुनाव के बाद एक याचिका पर उच्च न्यायलय मे परिणाम घोषित करने को लेकर सुनवाई हुई जिसके परिणामस्वरूप फैसला आता है की गिनती करवाई जाये। लेकिन इसके बाद इस पर फिर से जिला प्रशासन द्वारा एक प्रार्थना पत्र देकर कहा जता है की चुनाव की गिनती के लिए उन्हें तीन हफ्तों की मोहलत दी जाये क्योंकि उनके पास सुरक्षा के पुख्ता इन्तजाम नहीं है। इस पर उच्च न्यायलय द्वारा समय डे दिया गया। लेकिन किच्छा वॉर्ड 16 की प्रत्याक्षी द्वारा सुप्रीम कोर्ट का रूख किया गया और पहले ही दिन सुनवाई मे माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने इस पर अपना सख्त रुख दिखाते हुए कहा की चुनाव के बाद सारी शक्तियां निर्वाचन आयोग के अधीन हो जाती है तो ऐसे कैसे जिलाधिकारी सुरक्षा की बात कहकर पत्र दे सकते है जबकि इस पर निर्वाचन आयोग को सामने आना चाहिये।जिसके बाद आज को तारिख सुनवाई के लिए दी गयी थी।
*आज आया सुप्रीम फैसला परिणाम होंगे दो दिन मे घोषित*
आज किच्छा और सिरौली कला के निकाय चुनाव के परिणाम को लेकर एक महत्वपूर्ण सुनवाई हुआ जिसमे सुप्रीम कोर्ट ने साफ साफ कहा है की दो दिन मे अर्थात बुधवार तक गिनती सम्पन्न करवाओ और उसके दो दिन बाद पूरी रिपोर्टर पेश करो मतलब 9 अक्टूबर को अगली तारिख पर आना होगा। और इस दौरान गिनती करवानी होंगी पूरे मानको के पालन के साथ।इस फैसले के बाद जहाँ जनता मे खुशी की लहर है वही सभासद पद के प्रत्याक्षियों के चेहरे भी खिल उठे है। साथ ही सुरक्षा की बात पर यह भी कहा गया है गिनती के लिए सुरक्षा बल बुलाये जाये।







