HomeCrimeशादी के बाद दुल्हन ने रखीं शर्त, दूल्‍हा मेरे साथ नहीं बनाएगा...

शादी के बाद दुल्हन ने रखीं शर्त, दूल्‍हा मेरे साथ नहीं बनाएगा शारीर‍िक संबंध

यूपी के झांसी में शादी से जुड़ा एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। बरुआसागर थाने के सिनौरा गांव में शादी के बाद लड़कियों के पक्ष ने बिदाई से पहले दूल्हे के सामने तीन ऐसी शर्तें रखीं। लड़कों के पक्ष के पुरुषों ने शर्तों को मानने से इनकार कर दिया।

शर्तें नहीं मानी तो लड़की पक्ष ने विदा करने से इनकार कर दिया और रिश्ता टूट गया। दूल्हे की तहरीर मिलने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पहली शर्त यह थी कि दूल्हा दुल्हन के साथ किसी भी तरह का शारीरिक संबंध नहीं बना सकता था।

दुल्‍हन ने रखीं तीन अजीब शर्ते

बरुआसागर थानाक्षेत्र के रहने वाले मानवेन्द्र की शादी गुरसरांय निवासी युवती से तय हुई थी। 6 जून को शादी बरुआसागर के एक विवाहघर में आयोजित हुई। यहां शादी की सभी रस्में पूरी हुई और 7 जून की सुबह लड़की के विदाई का समय आया। तभी दुल्हन ने दूल्हे के सामने तीन ऐसी शर्त रख दी, जिसे सुनकर सभी लोग सन्न रह गए।

दुल्हन की पहली शर्त यह थी कि दूल्हा उसके साथ कभी शारीरिक संबंध नहीं बनाएगा। दूसरी शर्त रखी कि उसकी छोटी बहन उसके साथ रहेगी। तीसरी शर्त थी कि उसका एक परिचित और मुंहबोला पिता कभी भी उसके यहां मिलने जुलने आ जा सकेगा और उसे कोई रोकेगा नहीं। दुल्हन की ये तीनों शर्तें सुनकर दूल्हे और उसके परिजनों ने इसे मानने से इनकार कर दिया।

जेवर लेकर मुंहबोले पिता के साथ चली गई दुल्हन

दूसरी ओर शर्त नहीं मानने पर दुल्हन ने विदाई से मना कर दिया। इसके बाद दूल्हे की ओर से चढ़ाए गए जेवरात के साथ अपने मुंहबोले पिता को लेकर वापस अपने घर चली गई। वर पक्ष ने लिखित शिकायत देकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। इस पूरे मामले में थाना प्रभारी बरुआसागर का कहना है कि लड़की पक्ष के लोगों को बुलाया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.