HomeUttar Pradeshपति ने शादी के 25 द‍िन बाद भी नहीं बनाए संबंध तो...

पति ने शादी के 25 द‍िन बाद भी नहीं बनाए संबंध तो दुल्हन चली गई मायके

यूपी के प्रयागराज जिले के गंगापार में कुछ ऐसा हुआ कि शादी के एक महीने बाद ही दुल्हन अपने मायके चली गई। दुल्हन ने जब दुल्हन की हरकतों के बारे में परिवार वालों को बताया तो वह भी हैरान रह गए। दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई और फिर रिश्ता ही खत्म करवा दिया गया।

दरअसल शादी के एक माह तक शरीरिक संबंध न बना पाने से चिंतित दुल्हन ने दूल्हा से संबंध तोड़ कर मायके आ गई और परिजनों को आपबीती बताई। जहां लोकलाज से सब चुप रहे। अगुआ के घर दोनों पक्षों के बीच हो रही पंचायत के दौरान दूल्हा चुपके से खिसक लिया। बाद में दोनों पक्षों ने बिरादरी की पंचायत के फैसले को मानते हुए रिश्ता खत्म कर लिया।

मऊआइमा थाना क्षेत्र के एक गांव घटना

मऊआइमा थाना क्षेत्र के एक गांव के एक युवक की शादी लगभग 25 दिन पूर्व प्रतापगढ़ के रानीगंज की एक युवती से हुई थी। बताते हैं कि शादी हंसी खुशी हो गई। पहली रात को तबीयत बिगड़ने की बात कहकर दूल्हा सो गया। एक सप्ताह तक नवदम्पती का आपस में कोई रिश्ता नहीं बना। दुल्हन विदा होकर मायके चली गई।

बताया गया है कि जब दोबारा दुल्हन विदा होकर ससुराल गई तो पति फिर तमाम बहाने बाजी करने लगा। दुल्हन ने पूरी बात अपनी बड़ी बहन को फोन से बताई। 25 दिन का समय बीत जाने के बाद दुल्हन ने पति के पूरे परिवार के सामने पति के नपुंसक होने का आरोप लगाते हुए अपना जरूरी सामान समेटकर मायके चली गई। मायके वालों को सारी सच्चाई मालूम हो गई थी।

दोनों पक्ष अगुआ के घर पर पंचायत कर रहे थे कि तभी मौका देख कर पति फरार हो गया। बाद में पंचायत ने दोनों के रिश्तों को खत्म करा कर एक लिखित समझौतानामा पर हस्ताक्षर करवाकर दोनों को रिश्तों से आजाद कर दिया। उक्त पंचायत क्षेत्र में जहां चर्चा का विषय बनी हुई है वहीं दूल्हा फरार है। बताते हैं कि लोकलाज के भय से दूल्हा कहीं रिश्तेदारी में है।

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.