हल्द्वानी विगत वर्षों की भांति ही हल्द्वानी के प्रतिष्ठित विद्यालय क्वींस पब्लिक स्कूल के छात्रों ने एक बार फिर आई. आई. टी- जे. ई. ई.(एडवांस) परीक्षा में भी अपनी सफलता के झण्डे गाड़े हैं, सफलता के इस सोपान में मयंक जोशी का चयन आई. आई. टी में, मुकुल जोशी, सार्थक पांडे एवं अंष भारद्वाज की चयन एन. आई. टी. में हुआ है।
इस उत्कृष्ट सफलता से विद्यालय परिवार में हर्ष व्याप्त है। विद्यालय के प्रबंधक श्री. आर. पी. सिंह, निदेश श्रीमती लिली सिंह, प्रशासनिक निदेशक श्री विक्रम कार्की, एकेडमिक निदेशक श्रीमती स्नेहा सिंह, प्रधानाचार्य श्री बी. बी. पाण्डे सर एवं शुभकामनाये दी हैं।
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस



