HomeEntertainmentखुली उर्फी की किस्मत, फिल्म 'लव सेक्स और धोखा 2' से कर...

खुली उर्फी की किस्मत, फिल्म ‘लव सेक्स और धोखा 2’ से कर सकती हैं डेब्यू

अजीबो-गरीब फैशन सेंस से पहचान बनाने वालीं उर्फी यह बात कई बार कह चुकी हैं कि उन्हें लोकप्रियता तो बहुत मिली लेकिन काम नहीं मिलता। उनके वीडियोज पर मिलियंस में व्यूज आते हैं। हालांकि बिग बॉस ओटीटी के बाद वह किसी बहुत बड़े शो में नहीं दिखी हैं। इस बीच अब ऐसा लग रहा है कि उर्फी की किस्मत चमक गई है क्योंकि वह बॉलीवुड डेब्यू करने की तैयारी में हैं।

अगर ऐसा होता है तो उर्फी के लिए किसी बड़े मौके से कम नहीं है। वह एकता कपूर की फिल्म ‘लव सेक्स और धोखा 2’ में दिख सकती हैं। ईटाइम्स ने एक रिपोर्ट में बताया है कि मेकर्स ने फिल्म की लीड एक्ट्रेस के लिए उर्फी को अप्रोच किया है। उर्फी से जुड़े एक सूत्र ने बताया, ‘उर्फी को लव सेक्स और धोखा 2 के मुख्य किरदार के लिए संपर्क किया गया है। उर्फी इस फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू कर सकती हैं।’

रिलीज हो चुका पोस्टर

उर्फी की पहली फिल्म के खबर को लेकर गॉसिप के गलियारों में काफी बज है। बता दें कि फिल्म के निर्देशक दिबाकर बनर्जी हैं। हाल ही में फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया था जिसे देखकर ऐसा मालूम पड़ता है कि इस बार फिल्म की कहानी सोशल मीडिया एडिक्शन पर आधारित होगी।

पोस्टर को शेयर करते हुए एकता कपूर ने कैप्शन में लिखा, ‘जब आपको लाइक और री-पोस्ट मिल सकते हैं तो गुलाब और चॉकलेट की जरूरत किसे है? कैमरे के जमाने के प्यार से लेकर इंटरनेट के जमाने के प्यार तक। 2024 के वैलेंटाइन वीकेंड पर अपना प्वॉइजन चुनें। प्यार सेक्स और धोखा। LSD2 फिल्म 16 फरवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।’

निमृत कौर को मिला था ऑफर

‘बिग बॉस 16’ के दौरान एकता कपूर और दिबाकर बनर्जी घर के अंदर गए थे जहां उन्होंने बताया कि वह शो के लिए एक कंटेस्टेंट को सेलेक्ट करेंगे। दोनों के सामने एक-एक कर कंटेस्टेंट ने बिग बॉस का टास्क किया जिसके बाद निमृत कौर अहलूवालिया को फिल्म का ऑफर दिया गया।

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.