खबर संसार हल्द्वानी.गौरव और सौरभ को आजीवन कारावास.जी हा सिंधी चौराहे पर दिनदहाड़े हुए भुप्पी पांडे हत्याकांड में आज कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है। डिस्टिक कोर्ट नैनीताल ने आज इस मामले में मुख्य अभियुक्त दोनों भाई सौरभ गुप्ता और गौरव गुप्ता को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
गौरव और सौरभ को आजीवन कारावास.
आपको बता दे की 15 दिसंबर 2019 को सिंधी चौराहे पर काठगोदाम निवासी भुप्पी पांडे की सौरभ गुप्ता और गौरव गुप्ता दोनों भाइयों ने निर्मम हत्या की थी, इसके बाद पुलिस ने दोनों भाइयों को गिरफ्तार भी कर लिया था, मामले की सुनवाई काफी लंबी चली और आज माननीय न्यायालय ने दोनों भाइयों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुना दी है, अधिवक्ता सुशील कुमार शर्मा ने बताया इस पूरे केस में कई महत्वपूर्ण विटनेस सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयान के आधार पर कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया
