छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और दुर्ग विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल ने कहा है कि हम लोग 75 से ज्यादा सीटें जीत रहे हैं। यहां पर चुनाव एकतरफा है। यहां कोई मुकाबला नहीं है।
महिलाओं की इस लंबी कतार ने बीजेपी को अपना आशीर्वाद दिया है
पूर्व सीएम और बीजेपी नेता रमन सिंह ने कहा है कि अभी तक जो खबर मिल रही है उसके मुताबिक 20-23 फीसदी वोटिंग हो चुकी है। इस वोटिंग में एक अहम बात जो देखने को मिल रही है वो ये कि महिलाओं की लंबी कतार है। निश्चित रूप से महिलाओं की इस लंबी कतार ने बीजेपी को अपना आशीर्वाद दिया है। मैं सभी मतदाताओं से अपील करूंगा कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग करें।
मुरैना में अब शांति, एसपी से हुई बात: दिग्विजय सिंह
वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और उनकी पत्नी अमृता राय ने भोपाल में वोट डाला। दिग्विजय सिंह ने मुरैना में हुई हिंसा पर बात की। उन्होंने कहा कि मैंने एसपी और कलेक्टर से बात की है। वहां कोई घटना हुई है, लेकिन एसपी का कहना है कि अब हालात शांतिपूर्ण है और वोटिंग हो रही है।
सीएम पद की दौड़ में शामिल होने पर क्या बोले सिंधिया?
केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता ज्तोतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर में अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। जब उनसे सीएम चेहरे को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा, ‘मैं हमेशा कहा है कि मैं मुख्यमंत्री की रेस में नहीं हूं। मैं कभी इस रेस में नहीं था। न तो 2013, 2018 और न ही 2023 में। हमारी रेस विकास की है। कुर्सी की रेस कांग्रेस की है।’
बीजेपी स्पष्ट बहुमत से बनाएगी सरकार: नरेंद्र सिंह तोमर
केंद्रीय मंत्री और बीजेपी उम्मीदवार नरेंद्र सिंह तोमर ने ग्वालियर में अपना वोट डाला। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में बीजेपी की लहर है, बीजेपी के पक्ष में माहौल है और लोगों को केंद्र सरकार और राज्य सरकार की योजनाएं और विकास कार्य पसंद आ रहे हैं। बीजेपी स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। मैंने अपना वोट डाल दिया है और यहां भी माहौल बीजेपी के पक्ष में है।
इसे भी पढ़े-स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने बीडी चिकित्सालय का किया निरीक्षण
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए


