मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो रहा है! अब कुछ समुदायों में हिंसा की खबरें आई हैं। ऐसे में भिंड जिले की मेगांव विधानसभा में बीजेपी प्रत्याशी राकेश शुक्ला पर हमला हुआ।
मिली जानकारी के मुताबिक, मनहर गांव के एक बीजेपी सांसद को पत्थर लग गया और वह घायल हो गए। कार की खिड़कियां भी टूट गईं और गोलीबारी की भी खबर है। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंच गया।
वहीं मानहड़ गांव में बीजेपी विधायक पर हमले के बाद दोबारा हिंसा हुई। इस घटना में एक युवक को गोली लगने का वीडियो भी सामने आया है। जानकारी के अनुसार वोट डालने जा रहे कृष्णा भदौरिया नाम के युवक को झड़प के दौरान गोली लगी है। घटना के बाद गंभीर हालत में घायल युवक को ग्वालियर रेफर किया गया, जहां घायल युवक ने आरोप लगाया कि मेहगांव से कांग्रेस प्रत्याशी राहुल भदौरिया ने गोली चलायी थी।
दिमनी में भी हुई हिंसा
वहीं मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में वोटिंग के दौरान हिंसा के इनपुट भी मिल रहे हैं। सुबह-सुबह दिमनी विधानसभा के पोलिंग बूथ क्रमांक 147 और 148 पर पत्थरबाजी की घटना सामने आई। मुरैना से भी पत्थरबाजी के इनपुट मिले हैं। दो गुटों के बीच हुई हिंसा में एक व्यक्ति को पत्थर लगा और गंभीर चोटें आई हैं।
वहीं डीएसपी विजय सिंह भदौरिया ने कहा कि, इस झड़प में एक व्यक्ति के सिर पर चोट आई है, लेकिन हालात अभी काबू में हैं। कुछ गांव वालों ने गोली चलने की शिकायत की थी, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है। दरअसल, मध्य प्रदेश में कड़ी सुरक्षा के बीच सभी 230 सीटों पर मतदान चल रहा है। दिमनी विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र 148 पर सुबह मुंह पर कपड़ा लपेटे कुछ लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। दोनों तरफ से फायरिंग की भी बात कही जा रही है। हिंसा के बाद वहां भगदड़ जैसे हालात बन गए।
इसे भी पढ़े-स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने बीडी चिकित्सालय का किया निरीक्षण
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए
