साउथ के स्टार एक्टर धनुष की मुसीबतें उस समय बढ़ गई जब वह अपनी फिल्मी की शूटिंग तिरुपति मंदिर के पास कर रहे थे। एक्टर को देखने के लिए सड़क पर लोग इकट्ठा हो गए। जिसकी वजह से ट्रैफिक जाम लग गया था। इस वजह से कुछ श्रद्धालुओं ने पुलिस में शिकायत करके फिल्म की शूटिंग रुकवा दी थी।
धनुष की सेट से एक वीडियो भी वायरल हुई थी जिसमें वह फटे-पुराने गंदे कपड़े पहने नजर आ रहे हैं। वीडियो में धनुष को आप पहचान भी नहीं पाएंगे। वायरल हो रहे वीडियो में तिरुपति में भारी भीड़ देखी जा सकती है। भीड़ में कुछ लोग भगवान के दर्शन करने के लिए आए थे तो कुछ धनुष की शूटिंग देखने के लिए इकट्ठा हो गए थे। जिसकी वजह ट्रैफिक जाम लग गया था। जाम की वजह से भगवान के दर्शन करने आए श्रद्धालुओं को बहुत दिक्कत हो रही थी।
एक रोड कर दिया था बंद
फिल्म की शूटिंग की वजह से श्रद्धालुओं के जाने के रास्ते को डाइवर्ट कर दिया गया था। वहीं दूसरा रास्ता शूटिंग की वजह से बंद कर दिया गया था। रास्ता बंद करने की वजह से लोगों परेशानी हो रही थी। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक परेशान होकर कई श्रद्धालुओं ने पुलिस से शिकायत की थी। जिसके बाद पुलिस ने शूटिंग रुकवा दी थी। बता दें धनुष की फिल्म के प्रोड्यूसर्स ने शूटिंग के लिए परमिशन भी ली थी।
बता दें धनुष इस समय अपनी फिल्म कैप्टन मिलर की सक्सेस एंजॉय कर रहे हैं। ये फिल्म 12 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में शिवा राजकुमार, प्रियंका अरुण मोहन, अदिति बालन, सुंदीप किशन सपोर्टिंग रोल में नजर आए थे। फिल्म को अरुण माथेस्वरण ने डायरेक्ट किया था। ये फिल्म अब जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने के लिए तैयार है। कैप्टन मिलर की ओटीटी रिलीज का फैंस इंतजार कर रहे हैं।
इसे भी पढ़े-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रानीबाग स्थित एचएमटी फैक्ट्री का निरीक्षण किया
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें


