खबर संसार हल्द्वानी.कुछ पोलिटिकल नेता राडार पर! जी हा बनभूलपुरा हिंसा आगजनी को लेकर पुलिस प्रसाशन कई एंगल से जाँच कर रहा है ऐसा सूत्रों का इशारा है फिलहाल जाँच कर रही है पुलिस. और इस जाँच मे सर्विलेंस की मदद से फोन कनेक्शन अहम् कड़ी साबित हो सकते है. फिलहाल डीएम वंदना ने बनभूलपुरा एरिया मे सुबह 9 बजे से 11 बजे तक राहत दी है और उससे लगे आसपास गौजाजली इत्यादि को 9 से 4 बजे तक राहत दी है.
कुछ पोलिटिकल नेता राडार पर! बनभूलपुरा को कर्फू मे
वीडिओ भी देखें https://youtu.be/qLuBh0z5u70?si=8e4zyJmFFuqaTJDp
सूत्रों अनुसार राजनीतिक दलों के कुछ नेता पुलिस की रडार में आ गए हैं। राजनेताओं के खिलाफ एसएसपी ने जांच भी शुरू कर दी है। गौरतलब वनभूलपुरा क्षेत्र में बीते आठ फरवरी को हुई हिंसा केवल मदरसा अतिक्रमण ध्वस्तीकरण के विरोधस्वरूप ही थी, यह बात शुरुआत से ही समझ से परे थी। महज एक व्यक्ति के भड़काने पर इतनी भयंकर हिंसा होना पुलिस के लिए पहले से ही संदेह पैदा कर रहा था। अभी तक अब्दुल मलिक के अलावा फरार चल रहे कई अन्य लोगों को हिंसा भड़काने और अतिक्रमण ध्वस्तीकरण का सर्वाधिक विरोध करने का जिम्मेदार माना जा रहा था। वहीं पुलिस के सामने कुछ ऐसे तथ्य आए हैं, जिनसे शहर के कुछ राजनेताओं की तरफ पुलिस के शक की सुई घूम गई है।सूत्रों अनुसार ऐसे नेताओं के फोन बंद मिले है जो संदेह पैदा करता है.
इसे भी पढ़े इमरान खान की पार्टी का आरोप, रात के अँधेरे में हमारा जनादेश चुरा लिया https://khabarsansar.co.in/imran-khans-party-alleges-our-mandate-was-stolen-in-the-dark-of-night/
