HomePoliticalपौड़ी गढ़वाल से अनिल बलूनी और हरिद्वार से त्रिवेंद्र सिंह रावत का...

पौड़ी गढ़वाल से अनिल बलूनी और हरिद्वार से त्रिवेंद्र सिंह रावत का टिकट

खबर संसार नई दिल्ली. आख़िरकार पौड़ी गढ़वाल से अनिल बलूनी और हरिद्वार से त्रिवेंद्र सिंह रावत का टिकट पर भाजपा हाई कमान ने दूसरी लिस्ट मे मोहर लगा दी.खबर संसार ने पहले ही इस पर उम्मीद जताई थी इस दूसरी लिस्ट मे 72 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं, जिसमें उत्तराखंड की दो सीटें भी हैं। गढ़वाल से अनिल बलूनी को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, हरिद्वार से पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को चुनावी मैदान में उतारा गया है

पौड़ी गढ़वाल से अनिल बलूनी और हरिद्वार से त्रिवेद्र सिंह रावत का टिकट

इससे पहले कांग्रेस ने मंगलवार को तीन सीटों पर उम्मीदवार के नाम का ऐलान किया था। पौड़ी गढ़वाल से गणेश गोदियाल, टिहरी से जोत सिंह गुनसोला और अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ सीट से प्रदीप टम्टा पर कांग्रेस ने दांव खेला है उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने पहली सूची में उत्तराखंड की पांच में से तीन उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था। नैनीताल से अजय भट्ट, अल्मोड़ा से अजय टम्टा और टिहरी से माला राज्य लक्ष्मी शाह को टिकट दिया था। वहीं, अब बीजेपी की दूसरी सूची में दो उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया गया है दूसरी और कांग्रेस ने अभी तक हरिद्वार और नैनीताल सीट पर प्रत्याशी के नाम फाइनल नहीं किया है उम्मीद है कल सुबह तक कांग्रेस नाम खोले.

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.