HomePolitical'PM जेल में होंगे', मीसा के बयान पर भूचाल, लालू परिवार पर...

‘PM जेल में होंगे’, मीसा के बयान पर भूचाल, लालू परिवार पर BJP हमलावर

चुनाव का समय जैसे-जैसे नजदीक आता जा रहा है वैसे-वैसे राजनीत‍िक पार्टीयों का एक दूसरे पर आरोप लगाने का दौर भी शुरू हो चुका है इसी क्रम में लालू यादव की बड़ी बेटी और पाटलिपुत्र से चुनाव लड़ रही मीसा भारती के एक बयान को लेकर अब विवाद शुरू हो गया है। मीसा भारती ने कुछ ऐसा बोल दिया है जिसके बाद भाजपा लालू परिवार पर हमलावर हो गई है।

मीसा भारती ने क्या कहा

मीसा भारती ने हाल ही में कहा कि अगर विपक्ष के नेतृत्व वाला इंडिया गठबंधन सत्ता में आता है, तो प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी सहित सभी भाजपा नेताओं को जेल में डाल दिया जाएगा। अपने बयान में उन्होंने कहा कि हम 30 लाख नौकरियां पैदा करने, किसानों की आय दोगुनी करने और एमएसपी लागू करने की बात कर रहे हैं।

वह (पीएम मोदी) इसे तुष्टीकरण के रूप में देख रहे हैं? मोदी पर निशाना साधते हुए मीसा ने कहा कि वह जब भी बिहार में होते हैं तो हमेशा हमारे परिवार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हैं। अगर देश की जनता ने इंडिया गठबंधन को केंद्र सरकार में आने का मौका दिया तो पीएम मोदी से लेकर सभी बीजेपी नेता सलाखों के पीछे होंगे।

भाजपा कर रही पलटवार

राजद नेता मीसा भारती की टिप्पणी पर बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने पलटवार करते हुए कहा कि मीसा भारती को क्या हो गया है?…जिस महिला के पिता को चारा घोटाले में दोषी ठहराया गया है…मैं उन्हें चेतावनी देता हूं कि ऐसे बयान न दें…आपका परिवार भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है…आपको दिवास्वप्न देखना बंद करना होगा।

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि उन्होंने कहा कि जब हम सत्ता में आएंगे तो सबसे पहले उनसे पूछा जाना चाहिए कि वे क्या सोचते हैं? उनका (राजद) चारा घोटाला जैसा घोटाला है। उन्होंने कागज के टुकड़े पर सड़क बना दी और उसे जमीन पर कभी लागू नहीं किया। महासचिव विनोद तावड़े ने कहा कि विपक्ष के प्रचार का स्तर इतना नीचे गिर गया है कि वे “मोदी जी मरेगा” की बात कर रहे हैं। लालू जी की बेटी और राजद की मीसा जी ने कहा है कि मोदी जी को जेल में डाला जाएगा।

देश सुनना चाहता है कि भ्रष्टाचारियों को जेल भेजा जायेगा या नहीं। विपक्ष का अभियान इस स्तर पर है कि कोई नेताओं को जेल भेजने की बात कर रहा है तो कोई मौत की बात कर रहा है। देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि पहले उन्हें (मीसा भारती) अपने और अपने परिवार के बारे में सोचना चाहिए। ये लोग कई तरह के घोटालों और भ्रष्टाचारों में फंसे हुए हैं। ये वो आरोप नहीं हैं जो हमने लगाए हैं, कोर्ट ने उन्हें सज़ा दी है। उन्हें ऐसी बातें कहकर लोकतंत्र और न्यायपालिका का मजाक उड़ाना बंद करना चाहिए।’

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.