खबर संसार.पंजाब किंग्स ने ताबड़तोड़ छक्के मार रोमांचक मैच जीता. जी हा शतक और अर्ध शतक से 261 रन का पीछे आने में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आई और आठ विकेट से मैच जीत लिया वो भी 8 वोल्स शेष रहते हुए. सूत्र अनुसार टी 20 का अबतक का सर्वश्रेष्ट मैच कहा जा रहा है दर्शकों ने मैच का लुत्फ़ जमकर लिया.
पंजाब किंग्स ने ताबड़तोड़ छक्के मार रोमांचक मैच जीता
इससे पूर्व दोपहर में आईपीएल 2024 के ईडन गार्डन में पंजाब किंग्स के कप्तान सैम करन ने टॉस जीतकर पहले गेंदवाजी का फैसला किया। कोलकाता ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 261 रन बनाए। फिलिप साल्ट ने 37 गेंद 75 रन बनाए। सुनील नरेन ने 32 गेंद पर 71 रन बनाए। वेंकटेश अय्यर । आंद्रे रसेल ने 12 गेंद पर 24 रन बनाए। श्रेयस अय्यर ने 10 गेंद पर 28 रन बनाए। वेंकटेश अय्यर ने 23 गेंद पर 39 रन बनाए।पंजाब के लिए अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर में 45 रन देकर 2 विकेट लिए। राहुल चाहर ने 4 ओवर में 33, हर्षल पटेल ने 3 ओवर में 48 और सैम करन ने 4 ओवर में 60 रन देकर 1-1 विकेट लिए। कोलकाता की टीम अब तक अच्छी लय में नजर आई है। वह सात में से टीम दो ही मैच हारी है। 10 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। वहीं बात करें पंजाब किंग्स की तो उन्होंने 8 में से छह मैच गंवाए हैं। वह चार अंकों के साथ नौवें स्थान पर है। पंजाब के लिए फॉर्म में चल रही केकेआर के लिए वापसी आसान नहीं है। केकेआर ने पिछले मैच में आरसीबी को एक रन से मात दी थी। फिल सॉल्ट ने उस मैच में छक्कों की लाइन लगा दी थी।
