HomeSportक्या भारत के नए कोच को राहुल द्रविड़ से ज़्यादा मिलेगी सैलरी?...

क्या भारत के नए कोच को राहुल द्रविड़ से ज़्यादा मिलेगी सैलरी? जाने सबकुछ

जी हां, गौतम गंभीर भारतीय क्रिकेट टीम के नए मुख्य कोच बन गए हैं। पिछले मंगलवार (9 जुलाई) को बीसीसीआई ने साझा किया कि गंभीर को मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। गंभीर की जगह राहुल द्रविड़ को लिया गया। द्रविड़ का कार्यकाल 2024 टी20 वर्ल्ड कप के बाद खत्म हो गया। अब कई लोग सोच रहे होंगे कि नए मुख्य कोच गौतम गंभीर को कितनी सैलरी मिलेगी। क्या गंभीर का वेतन पूर्व मुख्य कोच राहुल द्रविड़ से अधिक होगा या कम? इसलिए हम आपको इसके बारे में बताने जा रहे हैं।

राहुल द्रविड़ को कितनी मिलती थी सैलरी

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो पूर्व भारतीय हेड कोच राहुल द्रविड़ को सैलरी के रूप में सालाना 12 करोड़ रुपये दिए जाते थे। यानी गंभीर की एक महीने की सैलरी 1 करोड़ रुपये थी। टीम इंडिया का हेड कोच एक हाई प्रोफाइल जॉब है, जिसके चलते बीसीसीआई अच्छी सैलरी देती है। द्रविड़ ने नवंबर, 2021 से जून, 2024 तक टीम इंडिया के हेड कोच के रूप में काम किया।

गौतम गंभीर को कितनी मिलेगी सैलरी?

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो गंभीर को राहुल द्रविड़ से ज़्यादा यानी सालाना 12 करोड़ रुपये से ज़्यादा पैसे मिल सकते हैं। हालांकि नए हेड कोच बने गंभीर की सैलरी को लेकर अभी आधिकारिक आंकड़े सामने नहीं आए हैं। हालांकि अनुमान यही लगाया जा रहा है कि उन्हें राहुल द्रविड़ से ज़्यादा सैलरी दी जाएगी।

कब से कब तक चलेगा गंभीर का कार्यकाल

गौतम गंभीर के कार्यकाल की शुरुआत श्रीलंका दौरे से होगी। भारतीय टीम इन दिनों ज़िम्बाब्वे दौरे पर है। इसके बाद टीम इंडिया 27 जुलाई से 7 अगस्त के बीच श्रीलंका दौरे पर 3 मैचों टी20 और 3 मैचों की वनडे सीरीज़ खेलेगी। इसी सीरीज़ से गंभीर बतौर हेड कोच अपने कार्यकाल की शुरुआत करेंगे। गंभीर का कार्यकाल 31 दिसंबर, 2027 तक रहेगा। गंभीर की कोचिंग के कार्यकाल में मेन इन ब्लू कई अहम आईसीसी टूर्नामेंट्स खेलेगी, जिसमें 2026 का टी20 और 2027 का वनडे वर्ल्ड कप भी शामिल है।

वर्ल्ड कप विनर हैं गंभीर

गौतम गंभीर वर्ल्ड कप विजेता खिलाड़ी हैं। टीम इंडिया ने 2007 में पहला टी20 वर्ल्ड कप जीता था। गंभीर उस विनिंग टीम का हिस्सा रहे थे। फिर भारतीय टीम ने 2011 में वनडे वर्ल्ड कप का दूसरा खिताब जीता था। इस विनिंग टीम में भी गौतम गंभीर शामिल रहे थे।

यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें

spot_img
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.