HomeUttarakhandएक्शन में मेयर गजराज, निगम की खाली पड़ी जमीनों का उपयोग करेंगे...

एक्शन में मेयर गजराज, निगम की खाली पड़ी जमीनों का उपयोग करेंगे ऐसे

हल्द्वानी, खबर संसार । एक्शन में मेयर गजराज, निगम की खाली पड़ी जमीनों का उपयोग करेंगे ऐसे जी, हां हल्द्वानी-काठगोदाम मेयर गजराज बिष्ट शपथ लेते ही ताबड़तोड़ एक्शन में जुटे हुए हैं, उन्होंने हल्द्वानी के मंगल पड़ाव, मछली बाजार और वर्कशॉप लाइन में नगर निगम की खाली पड़ी जमीनों का स्थलीय निरीक्षण किया।

अतिक्रमण हटाने का अभियान भी लगातार जारी रहेगा

इस दौरान नगर आयुक्त ऋचा सिंह और सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट सहित नगर निगम की टीम मौजूद रही। इस दौरान नगर निगम क्षेत्र में खाली पड़ी जमीनों पर फड बाजार, पार्किंग और गोदाम सहित अन्य जनहित के कार्यों को करने के निर्देश दिए गए है। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए मेयर गजराज बिष्ट ने बताया कि नगर निगम की आय बढ़ाने और जनता को सुविधा पहुंचाने की दृष्टि से लगातार निरीक्षण किए जा रहे हैं।

साथ ही हल्द्वानी को सुंदर और सुसज्जित हल्द्वानी बनाने के लिए अतिक्रमण हटाने का अभियान भी लगातार जारी है। इसलिए शहर के लोगों का और सभी वर्गों के समाज का उनका साथ चाहिए जिससे कि हल्द्वानी शहर को सुंदर शहर बनाया जा सके।

यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.