फ्री मेडिकल कैंप में निशुल्क दवा का वितरण किया गया जी, हां आज माननीय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेश संख्या 48 दिनांक 5.2.2025 के आधार पर पटवारी चौकी रामनिवास में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेश के आधार पर और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भीमताल के सौजन्य से अधिकार मित्र श्री नवाब खान द्वारा मेडिकल कैंप का निशुल्क आयोजन किया गया।
जिसमें चिकित्सा अधीक्षक श्री हेमंत मार्तोलिया के आदेश के आधार पर मेडिकल कैंप में निशुल्क दवा वितरण शुगर बीपी की जांच पता अनेक बीमारियों की जांच के उपलक्ष में चिकित्सक महोदय डॉ संदीप और मीनाक्षी मैडम के सहयोग के साथ साथ अधिकार मित्र नवाब खान द्वारा श्रमिकों, ग्रामीण, महिलाएं पुरुष आदि को निशुल्क परामर्श दिया गया।
महिलाओं तथा पुरूषों को परामर्श भी दिया गया
वृद्ध महिलाओं तथा पुरुषों को डायबिटीज, गठिया अनेक रोगों के लिए परामर्श दिया गया। नवाब खान द्वारा जिला विधिक एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेश के आधार पर आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 8 मार्च 2025 जानकारी दी गई। साथ साथ घरेलू हिंसा, साइबर क्राइम डिजिटल अरेस्ट, महिलाओं के अधिकार, निशुल्क के विधिक सहायता आदि के बारे में भी जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त, मानव तस्करी, बाल विवाह, घरेलू हिंसा आदि के बारे में भी जानकारी दी गई इस मेडिकल कैंप में चंदन, गीता, विजय कुमार पांडे, कुलदीप, आशा, निर्मला, आदि मौजूद थे|
यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप
