HomePoliticalपीएम मोदी का बिहार दौरा, लालू पर हमला और 10 हजार करोड़...

पीएम मोदी का बिहार दौरा, लालू पर हमला और 10 हजार करोड़ की सौगात

चुनावी वर्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर बिहार का दौरा किया और राज्य को 10,000 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात दी। इस दौरे में उन्होंने आधारभूत ढांचे से जुड़ी कई परियोजनाओं की नींव रखी और साथ ही केंद्र की योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की।

पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि आज का बिहार तेज़ी से बदल रहा है और अब यह राज्य ‘मेड इन इंडिया’ का एक बड़ा केंद्र बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि बिहार में बना इंजन अब अफ्रीका तक रेल को गति देगा।


लालू यादव पर सीधा हमला, अंबेडकर की तस्वीर के बहाने घेरा राजद

पीएम मोदी का यह दौरा केवल विकास योजनाओं तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उन्होंने विपक्ष पर तीखा हमला भी बोला। उन्होंने हाल ही में वायरल हुए उस वीडियो का जिक्र किया, जिसमें राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव अपने जन्मदिन पर अंबेडकर की तस्वीर के पास पांव रखे बैठे नजर आए थे।

पीएम मोदी ने कहा, “राजद और कांग्रेस वाले कदम-कदम पर बाबा साहब का अपमान करते हैं। उन्होंने बाबा साहब की तस्वीर को पैरों में रखा, जबकि मोदी उसे अपने दिल में रखता है।” इस टिप्पणी के जरिए पीएम मोदी ने दलित समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और विपक्ष को घेरा।


राजद-कांग्रेस पर आरोप: बिहार को पिछड़ापन और पलायन का प्रतीक बनाया

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने राजद और कांग्रेस को बिहार के पिछड़ेपन का जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि “पंजे और लालटेन ने मिलकर बिहार को पलायन का प्रतीक बना दिया।”

उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में बिहार ने नई गति पकड़ी है और अब यहां के लोग देश और दुनिया में नाम कमा रहे हैं। माफिया, गुंडाराज और भ्रष्टाचार के दिन लद चुके हैं और अब बिहार विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.