HomeUttarakhandमानसून का कहर! अगले 4 दिन भारी बारिश, यूपी-बिहार-उत्तराखंड में अलर्ट

मानसून का कहर! अगले 4 दिन भारी बारिश, यूपी-बिहार-उत्तराखंड में अलर्ट

दक्षिण-पश्चिम मानसून इस समय उत्तरी अरब सागर से लेकर जम्मू, पंजाब, हिमाचल, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक पहुंच चुका है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 36 घंटों में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और पश्चिमी यूपी में मानसून आगे बढ़ने की अनुकूल स्थिति में है। मानसून की उत्तरी सीमा अब बाड़मेर, जोधपुर, आगरा, रामपुर, बिजनौर होते हुए हिमालय की ओर बढ़ रही है। इससे देश के कई हिस्सों में जोरदार बारिश की संभावना बढ़ गई है।


यूपी में 25-28 जून तक भारी बारिश, बिजली गिरने का खतरा

आईएमडी लखनऊ के अनुसार, मानसून उत्तर प्रदेश में काफी अंदर तक प्रवेश कर चुका है। 25 से 28 जून के बीच खासकर पश्चिमी और पूर्वी यूपी में तेज बारिश के साथ आंधी-तूफान और बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं। 25-27 जून को पश्चिमी यूपी और 28 जून को पूर्वी यूपी में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है।

हालिया तापमान की बात करें तो झांसी और बाराबंकी में रात का न्यूनतम तापमान 25.5°C रिकॉर्ड किया गया। मेरठ, बुलंदशहर जैसे जिलों में रातें हल्की गर्म रहीं, लेकिन दिन के तापमान में कुछ राहत रही।


उत्तराखंड, बिहार और मध्य भारत के लिए भी रेड अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, 24-30 जून के बीच उत्तराखंड, हिमाचल, हरियाणा, पंजाब और पश्चिमी यूपी में भारी बारिश हो सकती है। वहीं बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश में भी 25-28 जून तक मूसलाधार बारिश की संभावना है।


बाढ़ की चेतावनी और मछुआरों को अलर्ट

उत्तराखंड, असम, अरुणाचल प्रदेश और पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में फ्लैश फ्लड की चेतावनी दी गई है। नदियों का जलस्तर बढ़ने की आशंका है। किसानों को धान की बुवाई कुछ समय के लिए स्थगित करने, फसलों को सुरक्षित स्थान पर रखने और जल निकासी की व्यवस्था करने की सलाह दी गई है। साथ ही मछुआरों को 24 से 29 जून तक अरब सागर और बंगाल की खाड़ी के कई हिस्सों में समुद्र में न जाने की चेतावनी दी गई है।

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.