खबर संसार किच्छा -दिलीप अरोरा किच्छा हाइवे के पास मिला कीचड मे सना शव. जी हा किच्छा हल्द्वानी मार्ग शहर का सबसे व्यस्त रहने वाला हाइवे हैं। यहां अक्सर बरसाती सीजन मे शवों का मिलना आम बात हैं। कुछ समय पहले ही एक महिला का शव बैग मे मिला था जिसकी पहचान तक नहीं हो पायी थी। इससे पहले भी इस मार्ग पर शव मिलते रहे हैं.
किच्छा हाइवे के पास मिला कीचड मे सना शव
विडिओ भी देखे
आज हाइवे पर तीसरी मिल के पास एक खेत मे कीचड मे सना शव पुलिस को मिला हैं जिसको पुलिस ने कड़ी मशक्क़त के बाद बहार निकाला। जिसके बड़ पुलिस शव की शिनाख्त करने मे जुट गयी प्राप्त जानकारी अनुसार मृत युवक रुद्रपुर ट्रांजिट कैम्प का बताया जा रहा हैं और ट्रांजिट कैम्प थाने मे इसकी गुमशुदगी की रिपोट भी दर्ज हैं अब इसकी मौत के कारणों की विवेचना की जा रही हैं.
ट्रांजिट कैम्प थाने मे इसकी गुमशुदगी की रिपोट भी दर्ज
इन सब मे एक सवाल जरूर खड़ा होता हैं की क्या किच्छा कोतवाली क्षेत्र मे यह हाइवे शव फेकने के लिए अपराधियों के लिए एक सुरक्षित क्षेत्र बनता जा रहा हैं या क्षेत्र की पुलिस का ख़ौफ अपराधियों के लिए कम होता जा रहा हैं। लड़ाई झगड़े, गोलिया चलाना, शव मिलना, चोरी होना, यह सब क्षेत्र मे आम होता जा रहा हैं. पिछले कुछ समय मे किच्छा विधान सभा क्षेत्र मे अपराधों का ग्राफ जहाँ एक तरफ बड़ रहा हैं तो दूसरी तरफ बढ़ते ग्राफ से साबित होता हैं की पुलिस का ख़ौफ अपराधियों के अंदर कम हुआ हैं नतीजन अपराधी किस्म के लोगो की संख्या कोतवाली क्षेत्र मे लगातार बढ़ रही हैं।



