HomeSportयशस्वी जायसवाल के पास गावस्कर का रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका

यशस्वी जायसवाल के पास गावस्कर का रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका

भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते सितारे यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज की धमाकेदार शुरुआत करते हुए सेंचुरी जड़ी है। अब उनके पास टेस्ट क्रिकेट में भारतीय दिग्गज सुनील गावस्कर का 49 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा अवसर है। अगर जायसवाल आगामी टेस्ट में सिर्फ 97 रन बना लेते हैं, तो वे भारत की ओर से सबसे कम मैचों में 2000 टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।


अब तक का शानदार प्रदर्शन

लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट की पहली पारी में जायसवाल ने 159 गेंदों में 101 रनों की पारी खेली थी। वे अब तक 20 टेस्ट मैचों की 38 पारियों में 1903 रन बना चुके हैं। उनका अगला मुकाबला 2 से 6 जुलाई के बीच बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जाएगा। यदि वे इस मैच में 97 रन बना लेते हैं, तो वे गावस्कर का रिकॉर्ड 21वें टेस्ट में ही तोड़ देंगे।


अब तक किसने कितने मैच में बनाए 2000 रन?

  1. सुनील गावस्कर – 23 टेस्ट

  2. गौतम गंभीर – 24 टेस्ट

  3. राहुल द्रविड़ – 25 टेस्ट

  4. वीरेंद्र सहवाग – 25 टेस्ट

  5. विजय हजारे – 26 टेस्ट


पारी के हिसाब से सबसे तेज 2000 रन

  1. राहुल द्रविड़ – 40 पारियां

  2. वीरेंद्र सहवाग – 40 पारियां

  3. विजय हजारे – 43 पारियां

  4. गौतम गंभीर – 43 पारियां

  5. सुनील गावस्कर – 44 पारियां

जायसवाल ने अब तक 38 पारियां खेली हैं। ऐसे में अगर वे एजबेस्टन टेस्ट की पहली पारी में 97 रन बना लेते हैं, तो वे सहवाग और द्रविड़ से आगे निकल जाएंगे।


WTC में भी रिकॉर्ड की दहलीज पर

यशस्वी जायसवाल अगर ऐसा कर पाते हैं, तो वे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में भी सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले भारतीय बन जाएंगे। अभी तक यह रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है, जिन्होंने 40 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी। WTC में सबसे तेज 2000 रन मार्नस लाबुशेन (ऑस्ट्रेलिया) ने बनाए थे।


इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.