HomeSportक्या भारत अब किसी भी टूर्नामेंट में पाकिस्तान से नहीं खेलेगा?

क्या भारत अब किसी भी टूर्नामेंट में पाकिस्तान से नहीं खेलेगा?

रविवार, 20 जुलाई को होने वाला वर्ल्ड चैंपियंस ऑफ लेजेंड्स (WCL) में भारत-पाकिस्तान मुकाबला रद्द हो गया। युवराज सिंह की अगुवाई वाली भारतीय टीम में शामिल दिग्गज शिखर धवन, इरफान पठान, सुरेश रैना, यूसुफ पठान और हरभजन सिंह ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से मना कर दिया। सूत्रों के मुताबिक भारतीय खिलाड़ियों का यह फैसला पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में लिया गया।

सलमान बट ने भारत पर साधा निशाना


भारतीय टीम के इस फैसले से पाकिस्तान में नाराजगी साफ झलकी। पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर सलमान बट ने अपने यूट्यूब चैनल पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारत को तय करना चाहिए कि अब वह किसी भी ICC टूर्नामेंट या ओलंपिक में भी पाकिस्तान के खिलाफ न खेले। बट ने सवाल उठाते हुए कहा, “आप साबित क्या करना चाहते हैं? अब ICC वर्ल्ड कप में भी मत खेलना और किसी भी टूर्नामेंट में हमारे खिलाफ मत उतरना।”

“क्रिकेट और दर्शकों को क्या संदेश दे रहे?”


सलमान बट ने आगे कहा कि पूरी दुनिया भारत के इस कदम को देख रही है और चर्चा कर रही है। उन्होंने पूछा कि भारतीय खिलाड़ियों ने इस फैसले से क्रिकेट और करोड़ों प्रशंसकों को क्या संदेश दिया है। बट ने तंज भरे लहजे में कहा कि जब आप एक के बाद एक इस तरह फैसले ले रहे हैं तो इसे स्थायी कर दें और हर टूर्नामेंट में यही नीति अपनाएं।

युवराज और अफरीदी की कप्तानी में होने वाला था मैच


WCL में भारत की कप्तानी युवराज सिंह और पाकिस्तान की कप्तानी शाहिद अफरीदी के हाथों में थी। दोनों टीमों के बीच यह हाई-वोल्टेज मुकाबला अब रद्द कर दिया गया है।

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.