HomeCrimeदूसरे चरण के चुनाव से पहले लाल आई-10 और 7पेटी शराब बरामद

दूसरे चरण के चुनाव से पहले लाल आई-10 और 7पेटी शराब बरामद

ख़बर संसार किच्छा – दिलीप अरोरा  .दूसरे चरण के चुनाव से पहले लाल आई-10 और 7पेटी शराब बरामद.त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न करवाने हेतू वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर द्वारा जनपद में चुनाव के दोनों चरणों के दृष्टिगत अवैध शराब की तस्करी की रोकथाम हेतु सख्त कार्यवाही करने के समस्त कोतवाली थानो को निर्देश दिए हुए हैं।

दूसरे चरण के चुनाव से पहले लाल आई-10 और 7पेटी शराब बरामद

इसी अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर एवं क्षेत्राधिकारी किच्छा मे निर्देशन व पर्यवेक्षण में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक एवं वरिष्ठ उप निरीक्षक कोतवाली किच्छा के नेतृत्व में कल देर रात्रि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चैकिंग अभियान चलाकर शहर के एनएच-74 पर श्मशान घाट के पास एक लाल रंग की गाड़ी i-10 संख्या-UK06 AF-8092 को रोक कर चैक किया गया तो उसके अन्दर से 07 पेटियों में 330 पव्वे अंग्रेजी शराब 8 PM GOLD व्हिस्की अवैध पायी गयी।उक्त गाड़ी को मोहम्मद मोनीस (30 वर्ष )पुत्र मोबीन निवासी कच्ची खमरिया थाना- कोतवाली रुद्रपुर चला रहा था और वह गाड़ी मे अकेला ही था। पूछताछ के दौरान पता चला की वह यह अवैध शराब को पंचायत चुनावों में बांटने के उद्देश्य से ले जा रहा था।जिसके बाद मोनिश के विरुद्ध FIR N0-232/2025 धारा-60/72 आबकारी अधिनियम अभियोग मे पंजीकृत कर लिया गया हैं।कार्यवाही के दौरान बरामद सामग्री* पंचायत. चुनाव के ठीक एक दिन पहले किच्छा पुलिस ने सरहानीय कर्यवाही करते हुए अवैध शराब सहित वाहन i-10 कार संख्या-UK06 AF-8092 सहित कुल-330 पव्वे अंग्रेजी शराब 8 PM GOLD व्हिस्की अवैध बरामद की हैं।

 

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.