spot_img
spot_img
HomeCrimeशादी में एक करोड़ से अधिक खर्चा, फिर भी फॉर्च्यूनर कार और...

शादी में एक करोड़ से अधिक खर्चा, फिर भी फॉर्च्यूनर कार और 50 लाख न मिलने पर दिशा को छत से फेंका!

खबर संसार नोएडा. दहेज़ सहित शादी में एक करोड़ से अधिक खर्चा, फिर भी फॉर्च्यूनर कार और 50 लाख न मिलने पर दिशा को छत से फेंका!जी हा मामला कुछ ऐसा है कि ग्रेटर नोएडा में चौथी मंजिल से गिरकर विवाहिता की मौत हो ऐसा ससुराल वालों का कहना है जबकि दिशा यानि दीपिका के पिता का कहना है कि दहेज़ में फॉर्च्यूनर कार और 50 लाख रुपए नगद की मांग पूरी नहीं करने पर उनकी बेटी को छत से फेंक उसकी हत्या कर दी गई देर रात चौथी मंजिल से गिरकर 27 वर्षीय विवाहिता की मौत हो गई। पूरे शरीर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं।

शादी में एक करोड़ से अधिक खर्चा, फिर भी फॉर्च्यूनर कार और 50 लाख न मिलने पर दिशा को छत से फेंका!

पिता संजय नागर ने  आरोप लगाया है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर बेटी दिशा की पिटाई कर छत से फेंककर हत्या का आरोप लगाया है, जबकि ससुराल वाले कूदकर जान देने का दावा कर रहे हैं। पुलिस ने दहेज हत्या का मामला दर्ज कर विवाहिता के पति व ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने पर विसरा सुरक्षित किया गया है। दिशा के पिता दिल्ली जल बोर्ड में कार्यरत है

 

दिशा के पिता संजय नागर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 11 दिसंबर 2024 को बेटी दीपिका की शादी जलपुरा गांव निवासी मनोज के बेटे ऋतिक के साथ की थी। दीपिका बीएड पास थी। आरोपित पति बीए एलएलबी का छात्र है। ससुर के तीन स्कूल संचालित हैं। संजय के मुताबिक, दहेज की सभी शर्तों को पूरा कर नकदी व सामान समेत करीब एक करोड़ रुपये खर्च किए थे। फिर भी ससुरालवाले अतिरिक्त दहेज के रूप में फार्च्यूनर कार और 50 लाख रुपये की मांग करते रहते और दीपिका को टार्चर करते रहते थे और कल हत्या कर दी छत से फेंक कर.

spot_img
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.