HomeCrimeपंखे से लटक 24 साल की युवती ने जीवन लीला करी समाप्त

पंखे से लटक 24 साल की युवती ने जीवन लीला करी समाप्त

खबर संसार हल्द्वानी। पंखे से लटक 24 साल की युवती ने जीवन लीला करी समाप्त, पहली नजर में सुसाइड, पुलिस पोस्टमार्टम करा रही फिर जांच करेंगी। जी हा मामला काठगोदाम चांदमारी का है जहां 24 वर्षीय युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। खास बात यह है कि आत्मघाती कदम उठाने से ठीक पहले युवती ने अपने एक युवक मित्र को व्हाट्सएप पर मैसेज भेजकर अपने मोबाइल फोन का पिन कोड बताया था, जिसके बाद यह मामला और भी रहस्यमय हो गया है। पुलिस ने युवती का मोबाइल कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

पंखे से लटक 24 साल की युवती ने जीवन लीला करी समाप्त

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, चांदमारी निवासी दिव्या आर्या (24 वर्ष) अपनी मां और तीन बहनों के साथ रहती थी। दिव्या परिवार की सबसे बड़ी बेटी थी और एमबीजी कॉलेज में ग्रेजुएशन फाइनल ईयर की छात्रा थी। बताया जा रहा है कि उसके पिता का बीमारी के चलते करीब एक वर्ष पहले निधन हो गया था, जिसके बाद परिवार की पूरी जिम्मेदारी उसकी मां पर आ गई थी। मां घरों में काम करके अपनी चारों बेटियों का पालन-पोषण कर रही बताया गया कि रविवार रात दिव्या ने परिवार के साथ सामान्य रूप से खाना खाया और फिर अपने कमरे में चली गई। इसी दौरान उसने अपने एक युवक दोस्त को व्हाट्सएप पर मैसेज भेजा और उसमें अपने मोबाइल फोन का पिन कोड साझा किया। यह मैसेज युवक को की जानकारी हुई और पता चला कि दिव्या पंखे से लटकी हुई है।

 

आनन-फानन में परिजन उसे उपचार के लिए हल्द्वानी बेस अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।सोमवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने बताया कि पिता के निधन के बाद से परिवार पहले ही आर्थिक और मानसिक कठिनाइयों से गुजर रहा था। दिव्या पढ़ाई के साथ-साथ परिवार की जिम्मेदारियों को भी समझती थी, लेकिन उसने ऐसा कदम क्यों उठाया, यह किसी की समझ से परे है।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। एसआई कुमकुम धनिक ने बताया कि युवती का मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है तथा उसमें मौजूद चैट, कॉल डिटेल और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है। पुलिस आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है और हर पहलू से मामले की पड़ताल की जा रही है।फिलहाल इस दुखद घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मोबाइल जांच के बाद ही आत्महत्या के पीछे की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.