HomeCrime₹50,000 का इनामी देवेन्द्र प्रकाश तिवारी गिरफ्तार

₹50,000 का इनामी देवेन्द्र प्रकाश तिवारी गिरफ्तार

खबर संसार हल्द्वानी  ₹50,000 का इनामी देवेन्द्र प्रकाश तिवारी गिरफ्तार. उत्तराखंड एस टी एफ सीबीसीआईडी सेक्टर देहरादून व उ0प्र0 एसटीएफ के संयुक्त ऑपरेशन में आगरा उ0प्र0 क्षेत्र से गिरफ्तारी उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय द्वारा राज्य में जघन्य अपराधों में लंबे समय से फरार चल रहे इनामी/भगोड़े अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत उत्तराखण्ड एसटीएफ को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।धेनु एग्रो प्रोड्यूसर लिमिटेड द्वारा की गई लाखों की धोखाधड़ी में वांछित था ईनामी देवेन्द्र प्रकाश तिवारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ अजय सिंह ने गिरफ्तारी के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2018 में जनपद हरिद्वार में धेनु एग्रो प्रोड्यूसर लिमिटेड, ज्वालापुर, हरिद्वार द्वारा स्थानीय नागरिकों के साथ आर.डी. एवं फिक्स डिपॉजिट के नाम पर किए गए व्यापक आर्थिक धोखाधड़ी की गयी थी

 

उक्त प्रकरण में थाना कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार में मु.अ.सं. 164/2018, धारा 406/420 आईपीसी पंजीकृत हुआ था , *धेनु एग्रो प्रोड्यूसर लिमिटेड, ज्वालापुर, हरिद्वार द्वारा स्थानीय नागरिकों से आरडी और फिक्स डिपॉजिट कराने के नाम पर विभिन्न बॉन्ड/सर्टिफिकेट जारी कर लाखों रूपये की धोखाधड़ी किए जाने का खुलासा विवेचना में हुआ। कंपनी के संचालकों—अनिल कुमार तिवारी एवं देवेंद्र प्रकाश तिवारी—की संलिप्तता धारा 406, 420, 120B भादवि, उत्तरांचल निक्षेपक हित अधिनियम 2005, चिट फंड एवं धन परिचालन (पाबंदी) अधिनियम 1978 तथा भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम की संबंधित धाराओं में पाई गई। जिसकी विवेचना EOW, सीआईडी सेक्टर देहरादून द्वारा की जा रही है।

उक्त दोनों वाछित अभियुक्तों पर अपर पुलिस महानिदेशक, महोदय द्वारा ₹50,000-50,000 का ईनाम घोषित किया गया। अभियुक्तगण अनिल कुमार तिवारी पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है पर देवेन्द्र प्रकाश तिवारी, निवासीआवास विकास कालोनी, हंसपुरम नौबस्ता कानपुर, उ०५० ईनामी देवेन्द्र प्रकाश तिवारी वर्ष 2018 से थाना ज्वालापुर जनपद हरिद्वार से फरार चल रहा था और लगातार अपनी लोकेशन बदलकर पुलिस से बचने का प्रयास कर रहा था। उन्होंने बताया कि इस फरार इनामी अपराधी की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ द्वारा विशेष रणनीति बनाकर तकनीकी सर्विलांस, मानव स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं तथा भौतिक साक्ष्यों का लगातार विश्लेषण किया जा रहा था। पिछले लगभग एक माह से एसटीएफ की टीम इस आरोपी की गतिविधियों पर लगातार निगरानी बनाए हुए थी।

श्री अजय सिंह ने बताया कि आज विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई कि उक्त इनामी आगरा में मौजूद है, जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए एसटीएफ टीम द्वारा सी बी सी आई डी देहरादून व उत्तर प्रदेश STF को साथ लेकर सटीक रणनीति और त्वरित कार्रवाई के परिणामस्वरूप पुलिस टीम ने इनामी देवेन्द्र प्रकाश को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। एसएसपी एसटीएफ ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के अंतर्गत जघन्य अपराधों में वांछित एवं फरार इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ लगातार सक्रिय रूप से कार्य कर रही है और भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी। एसटीएफ को सूचना प्राप्त हुई कि उक्त इनामी अपराधी थाना डोंकी क्षेत्र आगरा उ0प्र0 में मौजूद है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एसटीएफ एवं सीबीसीआईडी देहरादून ,उ0प्र0 एसटीएफ की संयुक्त टीम द्वारा क्षेत्र में नाकेबंदी व घेराबंदी की गई।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.