खबर संसार रुद्रपुर – दिलीप अरोरा. गदरपुर ब्लॉक प्रमुख चुनाव मे धांधली के आरोप मे धरना. जी हा कल राज्य मे ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव होने हैं इससे एक दिन पहले ही रुद्रपुर के पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल और समाज सेवी व किसान नेता तजेंद्र सिंह विर्क बेड़िया पहनकर और पोष्टर लेकर जिलाधिकारी के कार्यालय पर धरने पर बैठ गये हैं।
भाजपा प्रत्याक्षी को जिताने की साजिश का आरोप*
रुद्रपुर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल और धरने और बैठे किसान नेता तजेंद्र सिंह विर्क का कहना था की हम सिर्फ इस वजह से धरने और बैठे हैं की भाजपा सत्ता का दुरूपयोग कर रही हैं और अपने गदरपुर ब्लॉक प्रमुख प्रत्याक्षी को जिताना चाहती हैं।
*विजयी 5 बीडीसी सदस्यों को नहीं दिया प्रमाण पत्र*
जिलाधिकारी कार्यालय पर चुनाव आयोग के खिलाफ बेड़ियों और पोष्टर के साथ धरने पर बैठे रुद्रपुर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल और समाज सेवी तजेंद्र सिंह विर्क ने मांग की और कहा की गदरपुर ब्लॉक प्रमुख क्षेत्र से जीते हुए 5 बीडीसी सदस्यों जिसमे मेहतोष से तरन्नुम, खानपुर पूरब से किरन, श्रीरामपुर से विनोदनी गाइन, गदरपुर से सबीना, विजय नगर प्रथम से मंजू मंडल इन विजयी प्रत्याक्षियों को अभी तक प्रमाण पत्र नहीं दिए गये हैं और इस पर हमारी शिकायत की भी कोई सुनवाई नहीं हुई हैं। यदि उनको प्रमाण पत्र नहीं मिलेगा तो वह अपना मत कैसे डाल पाएंगे। जबकि चुनाव आयोग की वेबसाइड पर भी उनके नाम विजयी प्रत्याक्षियों की सूची मे हैं। कही न कही चुनाव आयोग सत्तारुड़ पार्टी के पक्ष मे चल रहा हैं।
*मांग पूरी नहीं हुई तो जायेंगे हाईकोर्ट*
पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने चुनाव आयोग से लोकतंत्र को बचाने की मांग करते हैं और जीते हुए सभी पांचो बीडीसी सदस्यों को प्रमाण पत्र देने की मांग के साथ कहा की यदि उनको प्रशासन प्रमाण पत्र नहीं देता हैं तो हम लोकतंत्र को बचाने के लिए माननीय उच्च न्यायालय की शरण लेंगे और इसके विरुद्ध अपील करेंगे।
*माननीय उच्च न्यायलय पहुँचे पांचो बीडीसी*
जीत का प्रमाण पत्र न मिलने से कल के चुनाव को देखते हुए गदरपुर ब्लॉक से पांचो बीडीसी उच्च न्यायलय पहुचे जहाँ से उनको न्यायलय द्वारा रात्रि 9:30 बजे तक का समय मिला की वह जिलाधिकारी कार्यालय जाकर अपना प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते है।इसी मुद्दे को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर किसान नेता विर्क और रुद्रपुर पूर्व विधायक धरने और बैठे थे।

