HomeUttarakhandइंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में अंतरसदनीय नृत्य प्रतियोगिता का हुूआ आयोजन

इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में अंतरसदनीय नृत्य प्रतियोगिता का हुूआ आयोजन

आज इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में अंतरसदनीय नृत्य प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और बेहतरीन नृत्य प्रस्तुतियां दीं। आयोजन का उद्देश्य छात्रों की रचनात्मकता, आत्मविश्वास और टीमवर्क को प्रोत्साहित करना था।


देशभक्ति गीतों पर नृत्य से सजी प्रतियोगिता

प्रतियोगिता का मुख्य विषय देशभक्ति गीत रहा। छात्रों ने चंद्रशेखर आजाद, तात्या टोपे, वासुदेव बलवंत फड़के और लचित बोरफुकन जैसे महान स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और समर्पण को नृत्य के माध्यम से प्रदर्शित किया।
विभिन्न शैलियों जैसे शास्त्रीय और समकालीन नृत्य की झलकियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।


निर्णायक मंडल व विजेता सदन

कार्यक्रम का संचालन रिद्धिमा अग्रवाल और वंशिका जोशी ने किया। निर्णायक मंडल में नीरू जोशी और आयुषी कनवाल शामिल थीं। प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे:

  • प्रथम स्थान – नीला सदन
  • द्वितीय स्थान – लाल सदन
  • तृतीय स्थान – पीला सदन
  • चतुर्थ स्थान – हरा सदन

विद्यालय प्रबंधन की सराहना

चेयरपर्सन डॉ. गीतिका बल्यूटिया, प्रधानाचार्य श्री अनुराग माथुर, उपप्रधानाचार्या श्रीमती ममता तनेजा और कोऑर्डिनेटर श्रीमती प्रियंका शर्मा ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षकों और स्टाफ का विशेष योगदान रहा।


इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.