HomeUttar Pradesh“मुरादाबाद में हुआ खौफनाक कांड! पत्नी ने पति के प्राइवेट पार्ट पर...

“मुरादाबाद में हुआ खौफनाक कांड! पत्नी ने पति के प्राइवेट पार्ट पर मारा ब्लेड”

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। मझोला थाना क्षेत्र में अधेड़ उम्र के शंकर लाल ने अपने ही बेटे, बहू और पत्नी पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि यह पूरा विवाद घरेलू संपत्ति के बंटवारे को लेकर हुआ। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


नींद में टूटा हमला, पिता हुआ लहूलुहान

पुलिस के अनुसार, घटना तब हुई जब शंकर लाल अपने कमरे में सो रहे थे। अचानक उनका बेटा, बहू और पत्नी कमरे में घुस आए और उन पर हमला कर दिया। पीड़ित के मुताबिक, तीनों ने मिलकर उनकी जमकर पिटाई की और जेब में रखे रुपये भी छीन लिए। इतना ही नहीं, पत्नी ने उन्हें कमरे में घसीटकर ब्लेड से गुप्तांग पर वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।


पड़ोसियों की सतर्कता से बची जान

जब शंकर लाल की चीखें गूंजीं, तो पड़ोसी तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल शंकर लाल को जिला अस्पताल मुरादाबाद में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।


जांच में जुटी पुलिस, सख्त कार्रवाई का आश्वासन

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि परिवार में संपत्ति बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था, जिसके चलते यह हमला हुआ। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश जारी है। उन्होंने कहा कि “दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।”


इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.