रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ के सीक्वल ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। रिलीज से पहले ही मेकर्स लगातार ऐसे फैसले ले रहे हैं, जो इंडस्ट्री में चर्चा का विषय बन गए हैं। पहले म्यूज़िक लेबल सारेगामा से T-Series किया गया और अब OTT प्लेटफॉर्म भी बदल दिया गया है।
Netflix नहीं, अब यहां होगी स्ट्रीम
जहां पहली फिल्म Netflix पर ट्रेंडिंग नंबर 1 बनी हुई है, वहीं ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के OTT राइट्स अब Netflix के पास नहीं होंगे। ऑफिशियल जानकारी के मुताबिक, फिल्म के ऑल लैंग्वेज OTT राइट्स जियो हॉटस्टार ने भारी कीमत में खरीद लिए हैं। यानी थिएटर रिलीज के बाद यह फिल्म Jio Hotstar पर स्ट्रीम होगी। मेकर्स ने फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी कर इस डील को कंफर्म भी कर दिया है।
धांसू टीजर ने बढ़ाया एक्साइटमेंट
OTT खबरों के बीच मेकर्स ने फिल्म का जबरदस्त टीजर भी रिलीज कर दिया है। टीजर में रणवीर सिंह के किरदार हमजा की पुरानी कहानी, उसकी ताजपोशी और उसका और ज्यादा खूंखार अवतार देखने को मिलता है।
साथ ही संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर. माधवन की झलक ने फैंस का जोश दोगुना कर दिया है।
टीजर के अंत में रणवीर का डायलॉग —
“ये नया हिंदुस्तान है… ये घर में घुसेगा भी और मारेगा भी”
सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।
रिलीज डेट और स्टारकास्ट
‘धुरंधर: द रिवेंज’ 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस दिन फिल्म का सीधा क्लैश यश की ‘टॉक्सिक’ से होगा। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, नज़र आएंगे। वहीं अक्षय खन्ना की एंट्री को लेकर सस्पेंस बरकरार है।
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस
