HomeCrimeअमृत स्टोन क्रेशर मालिक की हत्या का असर तराई में भी!

अमृत स्टोन क्रेशर मालिक की हत्या का असर तराई में भी!

खबर संसार देहरादून। अमृत स्टोन क्रेशर मालिक की हत्या का असर तराई में भी! जो उसने अपने पिता  स्व अमृतलाल शर्मा जी के नाम पर रखा था. जयराम की दुनिया में आने वालों को संदेश ज्यादा नहीं चल पाएंगे! काशीपुर बाजपुर के पास अमृत स्टोन मालिक विक्रम शर्मा की देहरादून में दिन दहाड़े हत्या के बाद यहां भी हलचल बढ़ गई। इस स्टोन क्रेसर की स्थापना 2014 में विक्रम शर्मा ने अपने छोटे भाई अरविन्द के साथ की थी वर्तमान में सुमित शर्मा इसका संचालन कर रहे है,विक्रम शर्मा कई सालों से देहरादून अमन विहार में रह रहा था हा महीने में एक बार चक्कर काशीपुर का मार लेता था बिक्रम के पास उसकी लाइसेंसी रेवोल्वर हमेशा साथ रहती थी लेकिन कल जिस पेशेवर ढंग से उस पर हमला हुआ वो अपनी रेवोल्वर निकाल नहीं पाया उसके सर पर दो गली से मौत हो गई.

अमृत स्टोन क्रेशर मालिक की हत्या का असर तराई में

विडिओ भी देखे

विकासखंड के ग्राम पिपलिया निवासी स्वर्गीय अमृतलाल शर्मा के ज्येष्ठ पुत्र एवं खनन कारोबारी विक्रम शर्मा की देहरादून में हत्या किए जाने के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है।घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई और जिसने भी यह खबर सुनी, वह सन्न रह गया।गैंगस्टर विक्रम की हत्या पेशेवर अंदाज में, बाइक स्कूटी किराए की हरिद्वार से ली गई। जी हा तीन बदमाश थे दो सिल्वर सिटी मॉल के एनी टाइम जिम में आते है और सीढ़ी से उतरते समय विक्रम को सीधे सिर पर गोली मारते है उसको इतना भी समय मिल पाता कि वो अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर निकाल पाता। हत्यारे गोली मारकर तुरंत भाग जाते हैं पैदल , फिर कुछ दूरी पर काले रंग की बाइक खड़ी होती है जिसमें वह आराम से निकल जाते हैं।

हत्या पेशेवर अंदाज में, बाइक स्कूटी किराए की हरिद्वार से ली गई

विक्रम पर झारखंड में हत्या, अपहरण, रंगदारी के 50 से अधिक मामले दर्ज हैं। पाठकों को बता दे झारखंड पुलिस से बचने के लिए वर्षों से देहरादून में रह रहे विक्रम का काशीपुर में अमृत स्टोन क्रशर है। वह प्रॉपटी का काम भी करता था। पुलिस रंजिश को हत्या का कारण मान रही है। विक्रम वैसे मूल रूप से बाजपुर का रहने वाला है आईजी राजीव स्वरूप ने बताया कि विक्रम शर्मा राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी में एनी टाइम फिटनेस जिम में व्यायाम करने गया था। वहां से निकलते वक्त सीढ़ियों पर करीब 10 बजकर 10 मिनट पर दो हमलावरों ने उसके सिर में गोली मार दी।फायरिंग के वक्त मॉल के अधिकतर शोरूम बंद थे पर अंदर कई सफाई कर्मचारी मौजूद थे

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.