spot_img
spot_img
HomeCrimeपिंकी की मीठी कॉल का शिकार बना पवन

पिंकी की मीठी कॉल का शिकार बना पवन

खबर संसार नानकमत्ता. पिंकी की मीठी कॉल का शिकार बना पवन पीलीभीत का युवक अनजान पिंकी की मीठी फ़ोन कॉल के झांसे में नानकमत्ता पंहुचा तो,बन गया शिकार जी हा नानकमता से हनी ट्रैप का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें पिंकी नाम की महिला ने पीलीभीत के युवक को फोन पर प्रेमजाल में फंसाकर नानकमत्ता बुलाया। जहाँ पहले से अपने साथियों संग तैयार महिला ने  पवन का अपहरण कर लिया और उसे बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा। आरोपितों ने युवक के कपड़े उतरवाकर अश्लील वीडियो बनाई और उसे वायरल करने की धमकी देकर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगगी। किसी तरह जान बचाकर भागे युवक की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पिंकी की मीठी कॉल का शिकार बना पवन

पीलीभीत के थाना माधोटांडा क्षेत्र के कलीनगर निवासी पवन कुमार पुत्र शिवहरी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि तीन दिन पहले उसके मोबाइल पर एक अनजान महिला का फोन आया। महिला ने अपना नाम पिंकी बताया और कहा कि उसका पति मेरठ में रहता है तथा उसके साथ मारपीट करता है। महिला ने युवक से दोस्ती करने की बात कही और खटीमा क्षेत्र की निवासी बताया। कुछ दिनों तक फोन पर बातचीत के बाद महिला ने युवक को मिलने के लिए खटीमा आने को कहा। 13 मार्च की रात करीब नौ बजे महिला ने उसे मच्छी झाला के पास बुलाया। युवक अपनी कार

 

अश्लील वीडियो बनाकर मांगी 50 लाख रुपये की रंगदारी

 

आरोपितों पर प्राथमिकी पंजीकृत कर शुरू की तलाश

 

से जब खटीमा से नानकमत्ता मार्ग पर मच्छी झाला के पास पहुंचा, तो सड़क किनारे खड़ी दो महिलाओं ने हाथ देकर उसकी कार रुकवा ली। पीड़ित के अनुसार, उनमें से एक महिला ने स्वयं को पिंकी बताया। इसी दौरान अचानक चार अन्य युवक वहां पहुंच गए और जबरन कार में घुस गए। आरोपितों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और उसे ड्राइविंग सीट से खींचकर बगल में बैठा दिया। इसके बाद आरोपित उसकी कार को अपने कब्जे में लेकर करीब छह से सात किलोमीटर दूर किसी गांव में ले गए। आरोप है कि वहां एक कमरे में उसे बंधक बनाकर पीटा गया और उससे 50 लाख रुपये की मांग की गई। रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। आरोपितों ने उसके कपड़े उतरवाकर अश्लील वीडियो भी बना ली और उसे वायरल करने कीधमकी देकर दबाव बनाने लगे। किसी तरह वो भाग कर पुलिस के पास पंहुचा

spot_img
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.