खबर संसार हल्द्वानी, इसी कार में उठाकर ले हरियाणा पुलिस हल्द्वानी के पूर्व छात्र संघ उपसचिव को! जी हा साइबर ठगी के मामले में हरियाणा पुलिस ने हल्द्वानी से एमबीपीजीं कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ उपसचिव करन अरोरा को उठा लिया है। पुलिस पूछताछ में इस गिरोह के तार दुबई से भी जुड़े होने की बात सामने आई है जहां करन का भाई रहता है और उसकी भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है पूर्व उपसचिव को हरियाणा पुलिस ने उठाया साइबर ठगी के मामले की जांच के लिए पहुंची पुलिस ने की कार्रवाईबनभूलपुरा पुलिस ने मई 2025 में एफआईआर दर्ज करने के बाद भी नहीं की थी कार्रवाई
हरियाणा में हाल ही में 35 लाख रुपये की साइबर ठगी की वारदात सामने आई। हरियाणा पुलिस ने जब संदिग्ध बैंक खातों की जांच की तो आईपी एड्रेस और मोबाइल नंबरों के जरिये हल्द्वानी से कनेक्शन का खुलासा हुआ। जांच में यह भी साफ हुआ है कि इन संदिग्ध खातों से 10 से ज्यादा बार लाखों रुपये की धनराशि अन्य खातों में ट्रांसफर की गई है।इससे पहले, हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में एक बेकरी कर्मचारी के नाम से फर्जी चालू खाता (करेंट अकाउंट) खुलवाकर ठगी की रकम को इधर-उधर भेजा गया था।

