HomeSportभारत-आयरलैंड T20 से पहले अचानक हुआ बड़ा बदलाव, फैंस हो गए हैरान

भारत-आयरलैंड T20 से पहले अचानक हुआ बड़ा बदलाव, फैंस हो गए हैरान

भारतीय क्रिकेट टीम 26 जून से आयरलैंड दौरे पर दो मैचों की टी20 सीरीज खेलने उतरेगी। आईपीएल 2026 के बाद यह टीम इंडिया की पहली टी20 सीरीज होगी। हालांकि सीरीज शुरू होने से ठीक पहले मैचों के समय में अहम बदलाव कर दिया गया है। नई टाइमिंग के मुताबिक अब दोनों मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम 6 बजे शुरू होंगे। पहले इन मैचों की शुरुआत शाम 7 बजे तय की गई थी।

महिला टी20 वर्ल्ड कप मैच बना वजह

भारत और आयरलैंड के बीच खेले जाने वाले दूसरे टी20 मुकाबले के दिन ही भारतीय महिला टीम का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बड़ा मैच भी निर्धारित है। महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला 28 जून को खेला जाएगा। इसी दिन भारत-आयरलैंड सीरीज का दूसरा और अंतिम टी20 मैच भी होना है। दर्शकों और ब्रॉडकास्ट शेड्यूल को ध्यान में रखते हुए मैच की टाइमिंग में बदलाव किया गया है।

अब कितने बजे शुरू होंगे भारत-आयरलैंड मुकाबले?

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक आयरलैंड क्रिकेट बोर्ड ने दोनों मैचों के समय में एक घंटे का बदलाव किया है। अब दोनों टी20 मैच भारतीय समयानुसार शाम 6 बजे से शुरू होंगे। यह दोनों मुकाबले बेलफास्ट में आयोजित किए जाएंगे। पहले शेड्यूल के अनुसार मैच शाम 7 बजे शुरू होने थे, लेकिन अब उन्हें एक घंटा पहले कर दिया गया है।

क्यों अहम माना जा रहा है यह फैसला?

आमतौर पर भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय टी20 मुकाबलों की टाइमिंग ऐसी रखी जाती है ताकि भारतीय दर्शकों को प्राइम टाइम स्लॉट मिल सके। इसी वजह से अधिकतर मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होते हैं। लेकिन इस बार महिला टी20 वर्ल्ड कप के बड़े मुकाबले के चलते ब्रॉडकास्ट शेड्यूल में टकराव से बचने के लिए बदलाव करना पड़ा।

भारत-ऑस्ट्रेलिया महिला टी20 वर्ल्ड कप मैच कब होगा?

भारतीय महिला टीम और ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के बीच टी20 वर्ल्ड कप मुकाबला 28 जून को खेला जाएगा। यह मैच लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर आयोजित होगा। भारतीय समयानुसार इस मुकाबले की शुरुआत शाम 7 बजे से होगी।

आयरलैंड दौरे पर वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की चर्चा

आयरलैंड दौरे की सबसे बड़ी चर्चा 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर है। लगातार दो आईपीएल सीजन में शानदार प्रदर्शन के बाद अब उनके अंतरराष्ट्रीय डेब्यू की उम्मीद जताई जा रही है।

अगर वैभव को प्लेइंग इलेवन में मौका मिलता है तो वह भारत के लिए सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले खिलाड़ियों की सूची में नया रिकॉर्ड बना सकते हैं। क्रिकेट फैंस के बीच उनके पहले अंतरराष्ट्रीय मैच को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।


इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.