खबर संसार हल्द्वानी. नैनीताल जिले में मतदाता 693325 में से जारी 235000 सुनवाई पूरी,अब 15 सितम्बर फाइनल..जी हा SIR-2026 साप्ताहिक बैठक में राजनैतिक दलों के प्रश्नों का किया गया निस्तारण*बारिश के कारण अनुपस्थित रहे मतदाताओं के लिए 10-11 सितंबर तक अतिरिक्त अवसर*हियरिंग 7, 8, 9 सितंबर तक जारी तिथि बढ़ाने की आवश्यकता नहीं उपजिला निर्वाचन अधिकारी*
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे *विशेष गहन पुनरीक्षण(SIR-2026)* के तहत सोमवार 7 सितंबर को एनआईसी कक्ष, तहसील हल्द्वानी में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ साप्ताहिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि ऑफलाइन ऑनलाइन जुड़े।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) विवेक राय ने बताया कि राजनैतिक दलों के साथ साप्ताहिक बैठक हर सोमवार को हमारे द्वारा की जा रही हैं। आज ये बैठक 10 बजे आयोजित हुई। बैठक में सभी राजनैतिक दलों के लोग ऑफलाइन-ऑनलाइन जुड़े और हमारे ERO भी मौजूद रहे। उनकी अगर कोई समस्या थी तो उसका समाधान किया गया। उनके मन में जो प्रश्न थे उनका निस्तारण किया गया।उन्होंने बताया कि कुछ लोगों का कहना था कि बारिश के कारण कार्य प्रभावित हो रहा है और हियरिंग में कुछ लोग अनुपस्थित रह गए हैं। इस पर अवगत कराया गया जो लोग 6, 7, 8 की हियरिंग में नहीं पहुँच पाए हैं, वो आज अपने संबंधित बूथों पर पहुँच सकते हैं। जो आज नहीं पहुँच पाएँगे उनके लिए 8 और 9 का अवसर है। और फाइनली 9 तक जो लोग नहीं पहुँच पाएँगे उनके लिए 10 और 11 का भी अवसर बना रहेगा।उन्होंने स्पष्ट किया कि इस स्तर से तिथि नहीं बढ़ाई जा सकती और अभी तिथि बढ़ाने की कोई आवश्यकता भी नहीं है क्योंकि हियरिंग प्रॉपर चल रही है। हियरिंग 7, 8 और 9 सितंबर को है और 9 को हियरिंग समाप्त हो रही है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने अपील की है,कि जिनको नोटिस मिला है वे अपनी समस्याओं से अपने ARO को अवगत करा सकते है। किसी प्रकार की समस्या पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी इव सहायक रजिस्ट्रीकरण एवं निर्वाचन कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। बैठक में अवगत कराया कि
जनपद में कुल 6,93,325 मतदाताओं में से जारी 2,35,000 नोटिसों पर 100% सुनवाई पूर्ण कर ली गई है। अंतिम प्रकाशन 15 सितंबर 2026 को होगा।
बैठक में *उप जिलाअधिकारी हल्द्वानी मोनिका उप जिलाधिकारी कालाढूंगी सुधीर कुमार सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी हंसा दत्त पांडे तहसीलदार कुलदीप पांडे सहित मयंक भट्ट (कांग्रेस) राम सिंह नगरकोटी (कांग्रेस) अनिल अग्रवाल (कांग्रेस) प्रशांत जोशी (कांग्रेस) संजू उप्रेती (कांग्रेस) दिनेश खुलवे (भाजपा) बहादुर सिंह नगदली (भाजपा) प्रकाश पटवाल (भाजपा) हरिश चंद सिनोली (बसपा)* सहित विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।






