HomeUttarakhandकिच्छा और सिरोलिकला निकाय चुनाव मे पार्टी प्रत्याक्षी घोषित

किच्छा और सिरोलिकला निकाय चुनाव मे पार्टी प्रत्याक्षी घोषित

खबर संसार किच्छा -दिलीप अरोरा ,किच्छा और सिरोलिकला निकाय चुनाव मे पार्टी प्रत्याक्षी घोषित, जी हा पिछले लम्बे समय से प्रदेश केn साथ साथ क्षेत्रीय जनता को निकाय चुनाव का बेहड़ सबरी से इंतजार था। जैसे ही दो दिन पूर्व चुनाव आयोग द्वारा यहां के चुनाव की तारीखों का एलान हुआ तो लोगो के चेहरे खिल उठे और चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगो ने नामांकन पत्र भी ले लिए।

*किच्छा मे होगा दिलचस्प मुकाबला*

किच्छा नगर पालिका चुनाव मे कांग्रेस भाजपा अपने अपने प्रत्याक्षियों का एलान कर चुकी है जिसमे भाजपा से संदीप अरोरा और कांग्रेस से राजेश प्रताप का नाम फ़ाइनल हो चुका है। मुकाबला इसलिए भी रोचक बनेगा क्योंकि यहां दोनों पार्टियों के दोनों प्रत्याशीयों का विरोध भी अंदर खाने खूब देखने को मिलेगा। भाजपा प्रत्याक्षी संदीप अरोरा को भी उनकी पार्टी के नेताओं से खूब चुनौती मिलने के आसार है चर्चाओ की माने तो कुछ नेताओं को पहले से लॉलीपॉप टिकट के नाम पर दिया हुआ था जिनका नाम हटने से अब वही अंदर खाने नराज चल रहे है या अपना हाले दिल बयां करने मे झिझक रहे है। यही नहीं हल कांग्रेस प्रत्याक्षी का भी ठीक नहीं लग रहा है टिकट तो उनको मिल गयी लेकिन राजेश प्रताप किच्छा नगर पालिका क्षेत्र से बहार के माने जाते है यह पहले कभी बसपा से विधायक का चुनाव लड़ चुके है बाद मे यह कांग्रेस मे आगये थे। पिछले काफ़ी समय से क्षेत्र की जनता और कोंग्रेसियो मे क्षेत्रीय प्रत्याक्षी का हल्ला बोल था तो ऐसे मे किच्छा शहर के सपने देखने वाले कांग्रेसी नेतागण भी सकते मे दिख रहे है यह भी बागी तेवर दिखा सकते है। तो इन सब चर्चाओ के मद्देनजर और स्थिति को देख कर मुकाबला तो रोचक ही बनने वाला है। अब निर्दलीय ही सारा खेल ना बिगाड़ दे यह भी जल्द पता चल जाएगा.।

दूसरी तरफ सिरोलिकला मे कांग्रेस पार्टी की राशिदा एक मजबूत प्रत्याक्षी नजर आ रही है यहां नगर पालिका का पहला चुनाव है तो यहां की जनता भी पहला चेयरमैन अच्छा और पड़ा लिखा आसानी से मिलने वाला विकास की सोच रखने वाला ही चाहेगी। 22सितंबर को चुनाव की तिथि है। सभी ऐ निवेदन है की अपने मत का उपयोग जरुर करें।

spot_img
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.