खबर संसार हल्द्वानी,प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर हल्द्वानी-नैनीताल रोड स्थित शहीद पार्क में मुख्य कार्यक्रम आयोजित कर आशीर्वाद के दीये जलाए गए। हल्द्वानी शहर में विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने प्रधानमंत्री के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए दीप प्रज्वलित किए।*17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान*
दीप प्रज्वलित कार्यक्रम में मुख्य रूप से हल्द्वानी शहर के नगर निगम, जिलाधिकारी कैंप कार्यालय, विभिन्न पार्को,प्रमुख चौराहों मे कालाढूंगी चौराहा तिकोनिया चौराह, को-ऑपरेटिव बैंक चौराहा, पीलीकोठी चौराहा, मुखानी चौराहा, कठघरिया चौराहा आदि स्थानों पर भी आशीर्वाद के दीये जलाए गए।
कार्यक्रम के इस अवसर पर शहर में रक्तदान शिविरों के साथ ही स्वच्छता अभियान जैसे सेवा कार्य भी संचालित किये गये।
जनपद में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर, 2026 तक इस माह को सेवा संकल्प अभियान के रूप में मनाया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत जनपद के प्रत्येक विकासखंड में शिविरों का आयोजन कर केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति को लाभान्वित किया जाएगा।
कार्यक्रम में *महापौर गजराज बिष्ट सचिव प्राधिकरण मनीष कुमार सिंह सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई नगर आयुक्त परितोष वर्मा सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी डॉ चन्द्रशेखर टोलिया सीoएमo एमo आई पी पन्त मुख्य सफाई निरीक्षक अमोल असवाल सफाई निरीक्षक कार्तिक, शुभम, दीपक, सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे





