खबर संसार हल्द्वानी.बीजेपी कांग्रेस से मोह भंग,कुमाऊँ मंडल छात्र संघ चुनावों में निर्दलीय छाये जी हा मंडल क़े 50 महाविद्यालय क़े छात्र संघ चुनावों में 25 में निर्दलीय चुनाव जीते! उत्तराखंड क़े कुमाऊं मंडल की बात करें तो मंगलवर को हुए छात्र संघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने अधिकतर महाविद्यालयों में अध्यक्ष पद पर 16 महत्वपूर्ण पदों पर जीत दर्ज कर परचम लहराया। प्रदेश के 100 से अधिक महाविद्यालयों में उसके प्रत्याशियों ने अध्यक्ष, महासचिव और अन्य प्रमुख पदों पर विजय हासिल की। प्रदेश के कई महाविद्यालयों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और निर्दल के बीच टक्कर देखने को मिली। यहां एनएसयूआइ प्रत्याशियों को तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा।
इधर पूरे प्रदेश के 119 राजकीय, 14 सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव कराए गए। कुमाऊं मंडल में एबीवीपी और निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच कड़ी टक्कर रही। अधिकतर सीटों पर वह निर्दलीय विजयी हुए जो एबीवीपी से असंतुष्ट हैं और भाजपा व एबीवीपी इनके संपर्क में है। मंडल के 50 महाविद्यालयों में एबीवीपी ने 16, एनएसयूआइ ने छह और निर्दलीय प्रत्याशियों ने 25 अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की, जबकि दो का परिणाम रोका गया है। हल्द्वानी के सबसे बड़े महाविद्यालय एमबीपीजी में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय आर्यन बेलवाल ने एबीवीपी के धीरज बिष्ट को शिकस्त दी। वहीं, नैनीताल में भी निर्दलीय भानुप्रताप सिंह चौहान ने एबीवीपी के शुभम कुमार को बड़े अंतर से हराया। यहां एनएसयूआइरुद्रपुर के सरदार भगत सिंह महाविद्यालय में निर्दलीय गौरव कुशवाह ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की





