हल्द्वानी खबर संसार.MBPG में ABVP का बागी, बागी ही रहेगा या बजायेगा बीजेपी का डंका! जी हा जिस तरह उत्तराखंड में कुछ ही माह बाद विधानसभा चुनाव है और सरकार पर अभि बीजेपी काबिज है और सीएम धामी का बयान की प्रदेश में छात्रों ने हमे चुना, कांग्रेस के राहुल गांधी की छात्रों की गूंज, को वो झूठ की गूंज बता रहे तो लगता नहीं बेलवाल को बागी निर्दलीय बने रहने देंगे! राजी खुशी दवाब, साम दाम दंड भेद अपने में ले घर वापसी का ऐलान जल्द हो जाए तो आश्चर्य नहीं होगा! फिलहाल आर्यन बेलवाल को छात्रों ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में बंपर वोटिंग की है।
MBPG में ABVP का बागी, बागी ही रहेगा या बजायेगा बीजेपी का डंका!
आपको ये भी बता दे कि आर्यन बेलवाल ने चुनाव जीतने तक जूते चप्पल न पहनने की कसम खा रखी थी, उनका टिकिट 19 सितंबर को काटे जाने के बाद अगले दिन 20 सितंबर से आर्यन ओर उनके धीरज गाडकोटी दोनों ने जूते चप्पल का त्याग कर दिया था। चुनाव प्रचार ओर कल पोलिंग दौरान भी नंगे पांव दिखे। आर्यन ने अपने बयान में साफ कहा ये जीत छात्रों की जीत है जिसने मेरा अन्याय के खिलाफ साथ दिया। पिता कृष्ण चंद बेलवाल ने खुशी के साथ कहा ये जीत आर्यन की व्यक्तिगत जीत नहीं है बल्कि तमाम लोगों की साझा जीत है जिन्होंने निस्वार्थ आर्यन का साथ दिया, इधर आर्यन से पूछा गया क्या वो ABVP में वापसी करेंगे तो उसने कहा साथी लोग जो कहेंगे उसके बाद ही कुछ कह सकता हूं फिलहाल!





