spot_img
spot_img
HomePoliticalधामी ने लगाई राज्यपाल से गुहार, जान है खतरा 

धामी ने लगाई राज्यपाल से गुहार, जान है खतरा 

खबर संसार देहरादून. धामी ने लगाई राज्यपाल से गुहार, जान है खतरा जी हा गनर बदलने से भड़के विधायक हरीश धामी,पिथौरागढ़। जौलजीबी मेले में हुआ बवाल शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। मामले में कांग्रेस और भाजपा एक-दूसरे पर हमलावर हैं। इसी विवाद के बीच गनर बदला गया तो विधायक हरीश धामी भड़क गए हैं।यहां तक कि उन्होंने अपनी हत्या की आशंका जताते हुए राज्यपाल को पत्र भेजा है।

 

विधायक हरीश धामी ने गनर बदलने पर अपनी हत्या की आशंका जताते हुए राज्यपाल के साथ ही पुलिस महानिदेशक, आईजी कुमाऊं और एसपी पिथौरागढ़ को पत्र भेजा है। उन्होंने कहा कि उनकी सुरक्षा में तैनात गनर को बगैर उनसे पूछे ही बदल दिया गया है।वह सीएम और सरकार के भ्रष्टाचार को जनता के बीच ला रहे हैं। इसी बीच गनर बदलने से स्पष्ट होता है कि उनकी हत्या के प्रयास हो सकते हैं। नए गनर को तैनात करने का उद्देश्य उनकी हर पल की खबर और लोकेशन सरकार को देना है इससे पूर्व हल्द्वानी विधायक सुमित हदेश का भी पूर्व एसएसपी मीना ने बदला था तब भी बवाल हुआ था

 

इधर जब खबर संसार ने आई जी निवेदिता कुकरेती से बात करी तो उनका कहना है की गनर का काम सुरक्षा करना है। अगर उन्होंने मुझे कोई पत्र लिखा है वह अभी मेरे पास नहीं पहुंचा है। प्राप्त होने आगे की कार्यवाही की जाएगी। इधर हरीश धामी ने  अपनी सुरक्षा के लिए पूर्व के गनर को तैनात करने की मांग की है। उन्होंने साफतौर पर कहा है कि यदि उनकी हत्या होती है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी सीएम और सरकार की होगी। वहीं मामले में एसपी अक्षय प्रह्लाद कोंडे और सीओ गोविंद बल्लभ जोशी से पुलिस का पक्ष जानने की कोशिश की गई लेकिन संपर्क नहीं हो पाया।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.