एक महीने में चार बार चोरी करने का आरोप
स्टोर प्रबंधन के अनुसार, महिला पिछले करीब एक महीने से स्टोर में आ रही थी। आरोप है कि वह अलग-अलग मौकों पर सामान लेकर बिना बिल चुकाए निकल जाती थी। स्टोर में सामान लगातार कम होने पर प्रबंधन को शक हुआ, जिसके बाद CCTV फुटेज खंगाले गए। दावा किया गया कि फुटेज में महिला की कथित गतिविधियां सामने आईं। स्टोर प्रबंधन का आरोप है कि महिला अब तक करीब चार बार चोरी कर चुकी थी।
घी और रिफाइंड तेल लेकर निकलने की कोशिश
बताया गया कि इस बार महिला DLF Mall of India के स्टोर में पहुंची और करीब एक किलो घी तथा एक किलो रिफाइंड तेल लिया। आरोप है कि वह दोनों सामान लेकर बिना भुगतान किए बाहर निकलने की कोशिश कर रही थी। इसी दौरान वहां तैनात सिक्योरिटी गार्ड की नजर उस पर पड़ गई और उसने महिला को पकड़ लिया।
CCTV फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस
मामले की सूचना नोएडा के सेक्टर-20 थाना पुलिस को दिए जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस CCTV फुटेज और स्टोर के रिकॉर्ड के आधार पर मामले की जांच कर रही है। महिला के खिलाफ आगे क्या कानूनी कार्रवाई की गई है, फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।











