Wednesday, April 1, 2026
HomeUttarakhandदेहरादून में फिर से एक बड़ा हादसा होने से टला, लड़की को...

देहरादून में फिर से एक बड़ा हादसा होने से टला, लड़की को आई करछी से चोट

देहरादून, खबर संसार। देहरादून में फिर से एक बड़ा हादसा होने से टला, लड़की को आई करछी से चोट जी,  हां बुधवार की देर रात्रि में कोतवाली को सूचना आई की चंद्रबनी चौक के पास ब्रू कैफे में दो पक्ष आपस में भिड़ गए है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मारपीट में घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया।

जानकारी के अनुसार ब्रू कैफै में अपना बर्थ-डे मनाने गई एक लड़की का अपने दोस्तों के साथ विवाद हो गया इस हाथापाई में एक युवती माही पुत्री हरीश जेटली निवासी गांधीग्राम गुरुद्वारा रोड देहरादून के सर पर चोट आई, जिसके उसके साथियों द्वारा उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया है। घटना के संबंध में युवती के भाई ने कोतवाली में एफआईआर कराई पुलिस ने मु०अ०सं०- 103/26 धारा 118(1), 352 बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया। बता दें की इससे पिछले हफ्ते ही बड़ा क्राइम हुआ था मछली बाजार में, जिसमे नवयुवती की हत्या बेदर्दी के साथ हुई थी।

बीच बचाव में युवती के सर पर करछी से लगी चोट

पुलिस ने जांच में पाया की युवती माही अपने साथियों के साथ brew कैफे चंद्रबनी चौक के पास वीकेंड पार्टी करने गए थे, जहां पर हिमांशु पुत्र भंवरन सिंह, पंकज रावत पुत्र राजेंद्र सिंह चन्द्र भी अपने साथियों के साथ पार्टी करने पहुंचे थे। पार्टी के उपरांत आयुष पवार व उसके साथियों पंकज रावत, हिमांशु सिंह व मानव गुप्ता का कैफ़े के बाहर पार्किंग से वाहन निकालने के दौरान सोहेल निवासी गांधी ग्राम व तीन अन्य युवकों से बहस और हाथपाई हो गई।

इस दौरान पीड़ित युवती के साथी गौतम तथा कैफ़े मालिक के द्वारा बीच बचाव करने के दौरान गलती से पास खड़ी माही के सर पर करछी से चोट लग गयी। युवती के सर पर चोट लगी देख कर आयुष रावत व उसके अन्य साथी मौके से भाग गये। घटना में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना में शामिल 03 अभियुक्तो 1- पंकज रावत 2- हिमांशु तथा 3-सूरज राणा को हिरासत में लिया गया है, जिनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।


इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.