सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। रेल मंत्रालय ने 11 हजार से ज्यादा असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) पदों पर भर्ती को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने जोनवार रिक्तियों का ब्योरा भी जारी कर दिया है। अब जल्द ही RRB ALP Recruitment 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।
जोनवाइज वैकेंसी डिटेल
जारी विवरण के अनुसार कुल 11,127 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें सबसे अधिक 1,625 पद ईस्ट कोस्ट रेलवे में हैं। इसके बाद साउथ ईस्टर्न रेलवे में 1,531 और सेंट्रल रेलवे में 1,400 पद शामिल हैं। अन्य जोनों में भी आवश्यकतानुसार पद तय किए गए हैं। उम्मीदवार संबंधित जोन के अनुसार आवेदन कर सकेंगे।
शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा
RRB ALP भर्ती के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं/एसएसएलसी पास होना जरूरी है। साथ ही NCVT/SCVT से मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में ITI या अप्रेंटिसशिप अनिवार्य है। मान्य ट्रेडों में फिटर, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, डीजल मैकेनिक, वायरमैन, टर्नर, मशीनिस्ट, रेफ्रिजरेशन एवं एयर कंडीशनिंग मैकेनिक सहित अन्य तकनीकी ट्रेड शामिल हैं। आयु सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु में छूट दी जाएगी।
सैलरी और चयन प्रक्रिया
असिस्टेंट लोको पायलट को 7वें वेतन आयोग के तहत लेवल-2 में 19,900 रुपये प्रारंभिक वेतन मिलेगा। इसके अलावा भत्ते और अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी, जिससे कुल मासिक वेतन आकर्षक हो जाएगा। चयन प्रक्रिया में CBT-1, CBT-2, कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा शामिल होगी। दोनों CBT परीक्षाओं में निगेटिव मार्किंग लागू रहेगी और परीक्षा कई शिफ्टों में आयोजित होने पर नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
इसे भी पढे: देहरादून में फिर से एक बड़ा हादसा होने से टला, लड़की को आई करछी से चोट
हमारे फेबुकपेज से जुडने के लिए क्लिक करें


