HomeSportएशिया कप 2025 : गिल-सिराज की छुट्टी तय? टीम का एलान कुछ...

एशिया कप 2025 : गिल-सिराज की छुट्टी तय? टीम का एलान कुछ ही देर में

2025 एशिया कप के लिए टीम इंडिया का एलान किसी भी वक्त किया जा सकता है। कप्तान सूर्यकुमार यादव और चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम का ऐलान करेंगे। जानकारी के मुताबिक, टेस्ट कप्तान शुभमन गिल और तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को इस टूर्नामेंट में आराम दिया जाएगा।


17 नहीं, सिर्फ 15 खिलाड़ी होंगे शामिल

नवीनतम अपडेट के अनुसार, चयन समिति इस बार 17 की बजाय सिर्फ 15 खिलाड़ियों को टीम में जगह दे सकती है। इससे पहले खबरें थीं कि एशिया कप के लिए 17 सदस्यीय टीम चुनी जाएगी।


इनकी जगह लगभग पक्की

एशिया कप टीम में बल्लेबाजों के रूप में अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और तिलक वर्मा का चयन लगभग तय माना जा रहा है। श्रेयस अय्यर को मौका मिलेगा या नहीं, यह देखना दिलचस्प होगा। ऑलराउंडर में हार्दिक पांड्या की वापसी तय है, उनके साथ अक्षर पटेल या वाशिंगटन सुंदर में से किसी एक को शामिल किया जा सकता है। विकेटकीपर की भूमिका में संजू सैमसन के साथ जितेश शर्मा भी टीम में जगह बना सकते हैं।


ओपनिंग जोड़ी में बदलाव की संभावना नहीं

पिछले साल से अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने लगातार 12 मैचों में पारी की शुरुआत की है और शानदार शुरुआत दी है। यही वजह है कि दोनों का टीम में चयन लगभग तय माना जा रहा है। अभिषेक फिलहाल आईसीसी रैंकिंग में नंबर 1 टी20 बल्लेबाज हैं।


गेंदबाजी विभाग में ये होंगे नाम

तेज गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा की एंट्री तय मानी जा रही है। वहीं स्पिन विभाग में कुलदीप यादव की वापसी लगभग पक्की है। कुलदीप ने अब तक 40 अंतरराष्ट्रीय टी20 में 69 विकेट लिए हैं।


हार्दिक के साथ दूसरा ऑलराउंडर कौन?

टीम के लिए सबसे बड़ा सवाल है कि हार्दिक पांड्या के साथ दूसरा ऑलराउंडर कौन होगा। अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर इसके लिए रेस में हैं। इसके अलावा रिंकू सिंह को फिनिशर के रूप में जगह मिल सकती है।


इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.