HomeSportऑस्ट्रेलिया ने कसा श‍िकंजा, साउथ अफ्रीका ने चार व‍िकेट पर बनाए 44...

ऑस्ट्रेलिया ने कसा श‍िकंजा, साउथ अफ्रीका ने चार व‍िकेट पर बनाए 44 रन

वर्ल्ड कप 2023 के दूसरे सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका की टीम के कप्तान तेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि, खुद लिए ही ये फैसला खराब साबित हुआ, क्योंकि वे पहले ही ओवर में आउट हो गए। जल्द डिकॉक भी आउट हो गए। बारिश की वजह से खेल रूक गया है। 14 ओवर का खेल पूरा हो चुका है। अफ्रीका का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 44 रन है। बारिश बेहद हल्की है। मैच के जल्द ही दोबारा शुरू होने के आसार हैं।

कमिंस अफ्रीका को वापसी करने का कोई मौका नहीं देना चाहते हैं। दो नए बल्लेबाज क्रीज पर हैं। इसलिए कमिंस ने खतरनाक स्पैल डाल रहे स्टार्क की गेंदबाजी जारी रखी है। वनडे क्रिकेट में बेहद कम देखने को मिलता है कि कोई गेंदबाज लगातार 7वां ओवर फेंके। स्टार्क ने 7 ओवर में दो विकेट लेकर 18 रन खर्च किए हैं। अफ्रीका का स्कोर 13 ओवर के बाद 4 विकेट के नुकसान पर 32 रन है।

वेन डैर भी आउट हुए

वेन डैर हेजलवुड का शिकार बन गए हैं। ऑस्ट्रेलिया उसी अंदाज में खेल रहा है जिसके लिए उसके सालों से जाना जाता है। बॉलिंग कमाल है, फील्डिंग लाजवाब। अफ्रीका ने 4 विकेट 24 रन पर बनाए हैं। 12 ओवर का खेल पूरा हो चुका है।

मार्कराम भी आउट हुए – स्टार्क की कहर बरपाती गेंदों का मार्कराम शिकार बन गए हैं। मार्कराम 20 गेंद में 10 रन बनाकर आउट हुए। 10।5 ओवर के बाद अफ्रीका का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 22 रन है।

10 ओवर पूरे हुए: अफ्रीकी टीम बैकफुट पर नज़र आ रही है। 10 ओवर का खेल पूरा हो गया है। अफ्रीका का स्कोर महज 18 रन है और उसके दोनों ओपनर पवेलियन वापस लौट चुके हैं। स्टार्क और हेजलवुड ने अफ्रीकी बल्लेबाजों को रन बनाने का कोई मौका ही नहीं दिया है।

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: ट्रैविस हेड, डेविड वॉर्नर, मिशेल मार्श, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड

दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन

दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), रासी वान डेर डुसेन, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को जानेसन, केशव महाराज, गेराल्ड कोएत्ज़ी, कगीसो रबाडा, तबरेज़ शम्सी

इसे भी पढ़े-स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने बीडी चिकित्सालय का किया निरीक्षण

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.