नई दिल्ली, खबर संसार: कल से 4days के लिए बैंक बंद, वजह है खास, अगर आपको बैंक में जरूरी काम निपटाने हैं तो आज जल्द ही निपटा लें नहीं तो 4 दिन तक आपका काम बैंक में नहीं हो सकेगा। क्योंकि अब 4days के लिए छुट्टियों की वजह से बैंक में कामकाज बंद रहेगा। आपको बता दें कि इस महीने अगस्त में देशभर के बैंकों में कुल 15 छुट्टियां हैं।
यह राज्यों के हिसाब से अलग-अलग थी। रिजर्व बैंक आफ इंडिया (RBI) की ओर से हर महीने बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी की जाती है, जिसमें राज्यो के हिसाब से छुट्टियां दी गई होती हैं।
इन शहरों में 4days तक रहेगा का अवकाश
- 13 अगस्त- पैट्रियट टे- सिक्किम, इंफाल में बैंक बंद
- 14 अगस्त- माह का दूसरा शनिवार
- 15 अगस्त- रविवार
- 16 अगस्त- पारसी नववर्ष बेलापुर, मुंबई और नागपुर में बैंक बंद
- 16 अगस्त- डी ज्यूर ट्रांसफर डे
ये भी पढ़े- ब्रिटेन ने भारत को red list से हटाया तो रोने लगा पाकिस्तान
यहां पर 19 से 23 अगस्त क अवकाश
- 19 अगस्त- मुहर्रम (अशूरा)- अगरतला, अहमदाबाद, बेलापुर, भोपाल, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना, रायपुर, रांची और श्रीनगर में बैंक बंद
- 20 अगस्त- मुहर्रमध्फर्स्ट ओणम- बेंगलूरु, चेन्नई, कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद
- 21 अगस्त- थिरुवोणम- कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद
- 22 अगस्त- रविवार
- 23 अगस्त- श्री नारायणा गुरु जयंती- कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद
28 से 31 अगस्त तक अवकाश
28 अगस्त को महीने का चैथा शनिवार है, इसलिए 4days के लिए बैंक बंद रहेंगे। साथ ही 29 अगस्त को रविवार के कारण पूरे भारत में बैंकों में अगस्त में रहेगा। 30 अगस्त को जन्माष्टमी की वजह से अहमदाबाद, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गंगटोक, जयपुर, जम्मू, कानपुर, लखनऊ, पटना, रायपुर, रांची, शिलांग, शिमला और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे। 31 अगस्त को श्री कृष्ण अष्टमी की वजह से हैदराबाद के बैंकों में कामकाज नहीं होगा।
ताजा खबरों के लिए क्लिक करें – khbarsansar.co.in
