HomeInternationalब्रिटेन ने भारत को red list से हटाया तो रोने लगा पाकिस्तान

ब्रिटेन ने भारत को red list से हटाया तो रोने लगा पाकिस्तान

इस्लामाबाद, खबर संसार। जी, हां भारत को ब्रिटेेन ने रेड (red list) से निकाल दिया तो पाकिस्‍तान को मिर्ची लग गई। और अपना रोना रोने लगा। इस की उस ने बाकायदा शिकायती पत्र लिख शिकायकत भी दर्ज करा दी।

बाद दें कि पाकिस्तान ने ब्रिटिश सरकार को चिट्ठी लिखकर भारत से यात्रा पाबंदी को हटाने और उनके देश को रेड लिस्ट में बनाए रखने को लेकर शिकायत की है। पाकिस्तान के एक शीर्ष स्वास्थ्य अधिकारी ने ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री को लिखे पत्र में लंदन के कोविड-19 की यात्रा संबंधी पाबंदियों में भेदभाव करने की शिकायत की है।

भारत को रेड लिस्ट से निकालने पर हुआ था हंगामा

पाकिस्तान को अप्रैल की शुरुआत में और भारत को 19 अप्रैल को रेड सूची में रखा गया था, लेकिन इस्लामाबाद के विपरीत, नई दिल्ली को कुछ अन्य देशों के साथ 5 अगस्त को एम्बर सूची में डाल दिया गया, जिससे सरकार के फैसले के खिलाफ हंगामा हुआ। ब्रिटेन के परिवहन मंत्री ग्रांट शाप्स ने ट्वीट किया कि यूएई, कतर, भारत और बहरीन को ‘रेड’ सूची (red list) से निकाल कर एम्बर सूची में डाल दिया गया है। ये सभी बदलाव आठ अगस्त को सुबह चार बजे से अमल में आएंगे।

एम्बर लिस्क में शामिल होने का क्या है मतलब?

देश के कानून के तहत ‘एम्बर’ (red list) सूची में शामिल देशों के यात्रियों को अपनी रवानगी से तीन दिन पहले कोविड-19 संबंधी जांच करानी होगी और ब्रिटेन जाने से पहले ही कोविड-19 की दो जांच की ‘बुकिंग’ करानी होगी और वहां पहुंचने के बाद ‘पैसेंजर लोकेटर फार्म’ भरना होगा। वहीं, यात्री को 10 दिन के लिए घर में या किसी अन्य स्थान पर पृथक-वास में रहना होगा।

पाकिस्तानी मूल के ब्रिटिश स्वास्थ्य मंत्री को लिखा पत्र

ब्रिटेन के पाकिस्तानी मूल के स्वास्थ्य मंत्री साजिद जाविद को लिखे पत्र में, स्वास्थ्य पर पाकिस्तान के विशेष सहायक फैसल सुल्तान ने देश के महामारी के आंकड़ों की तुलना इस क्षेत्र के अन्य देशों के साथ की। पत्र को मानवाधिकार मंत्री शिरीन मजारी ने ट्विटर पर साझा किया है। (red list)

इसे भी पढ़े-1 Oct से बदल जाएंगे नौकरी के नियम, घटेगा वेतन, बढ़ेगा फंड

सुल्तान ने कहा कि संक्रमित लोगों को यात्रा करने से रोकने के लिए तीन त्रिस्तरीय दृष्टिकोण का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। इसमें ‘‘डब्ल्यूएचओ (विश्व स्वास्थ्य संगठन) द्वारा स्वीकृत कोविड-19 रोधी टीका लगाये जाने का वैध प्रमाणपत्र, रवानगी से 72 घंटे पहले एक पीसीआर (पोलीमरेज़ चेन रिएक्शन) जांच और हवाई अड्डे पर प्रस्थान से पहले का एक रैपिड एंटीजन टेस्ट शामिल है।’’

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.