खबर संसार हल्द्वानी.बड़ी खबर अवैध मदरसे एवं नमाज वाली जगह ध्वस्तीकरण की जगह सील! जी हा कल पूरे दिन और रात इस पर तनातनी बनी रही साय फ्लेग मार्च कर पूरे एरिया को अपने कवर में ले लिया गया था पुलिस द्वारा.पूरी जानकारी इस प्रकार है बनभुलपुरा में अवैध मदरसे एवं नमाज वाली जगह के आज होने वाली ध्वस्तीकरण की कार्यवाई पर फिलहाल रोक लगा दी गयी है,सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने फिलहाल देर रात दोनों भवनों को सील कर दिया है, इस दौरान एसडीएम पारितोष वर्मा एवं सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट समेत नगर निगम की टीम मौजूद थी,सिटी मजिस्ट्रेट ने प्रेस नोट जारी करते हुए बताया
बड़ी खबर अवैध मदरसे एवं नमाज वाली जगह ध्वस्तीकरण की जगह सील!
Vedio भी देखें
सभी संबंधित को सूचित किया जाता है कि नगर निगम हल्द्वानी द्वारा दिनांक 04.02.2024 को बनभूलपुरा क्षेत्र में राजकीय भूमि पर निर्मित दो भवनों के ध्वस्तकरण की कार्रवाई प्रस्तावित है. माननीय उच्च न्यायालय, उत्तराखंड नैनीताल के आदेशों के क्रम में प्रत्यावेदन का निस्तारण किया जाना है. उक्त के. निस्तारण की कार्रवाई पूर्ण होने तक ध्वस्तीकरण की कार्रवाई रोकने के निर्देश नगर आयुक्त, नगर निगम हल्द्वानी को दिए गए हैं. फिलहाल ध्वस्तीकरण वाले दोनों भवन को प्रशासन ने सील कर दिया. इस घटना के बाद भी हड़कंप मचा हुआ है


