HomeUttar Pradeshबसपा ने जारी की दूसरे चरण के लिए 51 प्रत्याशियों की लिस्ट,...

बसपा ने जारी की दूसरे चरण के लिए 51 प्रत्याशियों की लिस्ट, देखें लिस्ट

लखनऊ, खबर संसार। यूपी विधानसभा चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने शनिवार को दूसरे चरण के सभी सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान किया है। साथ ही बीएसपी चीफ मायावती ने चुनाव के लिए नारा दिया।

‘हर पोलिंग बूथ को जिताना है बीएसपी को सत्ता में लाना है’ का नारा देकर अपने कार्यकर्ताओं में जोश भरने की कोशिश की है। उन्होंने कहा, ‘मुझे उम्मीद है कि पार्टी कार्यकर्ता कड़ी मेहनत करेंगे और 2007 की तरह बसपा सरकार बनाएंगे।

बुधवार को जारी की थी बसपा ने पहली सूची

इससे पहले बुधवार को मायावती ने यूपी चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए शेष पांच सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान किया और सात सीटों पर प्रत्याशी बदले।

बीएसपी ने पहले चरण के लिए कुल 12 उम्मीदवारों की घोषणा की। इसके तहत शामली- थाना भवन, मेरठ शहर, बागपत, गाजियाबाद साहिबाबाद और बुलंदशहर के लिए प्रत्याशी घोषित कर दिए गए।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.